Prime Video Profile PIN Reset: भूल गए PIN? 2 मिनट में ऐसे बनाएं नया PIN
Prime Video Profile PIN Reset: OTT प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल लगभग हर घर में हो रहा है और Amazon Prime Video सबसे लोकप्रिय स्ट्रीमिंग सेवाओं में शामिल है। कई यूजर्स अपनी प्रोफाइल को सुरक्षित रखने या बच्चों की पहुंच सीमित करने के लिए Profile PIN का इस्तेमाल करते हैं।

लेकिन कई बार PIN भूल जाने पर प्रोफाइल एक्सेस करना मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी भूल गए हैं, तो तो घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके आप मिनटों में नया PIN सेट कर सकते हैं
Amazon Prime Video Profile PIN कैसे रीसेट करें?
- सबसे पहले Amazon Prime Video ऐप या वेबसाइट खोलें।
- अपने Amazon अकाउंट में लॉग-इन करें।
- ऊपर दिए गए Profile आइकन पर क्लिक करें।
- Edit Profile विकल्प चुनें।
- जिस प्रोफाइल का PIN बदलना है, उसे सेलेक्ट करें।
- Profile PIN सेक्शन में जाएं।
- जरूरत पड़ने पर अपने Amazon अकाउंट का पासवर्ड दर्ज करें।
- अब नया 4-अंकों का PIN दर्ज करें।
- Save पर क्लिक करें।
इसके बाद आपका नया Profile PIN तुरंत एक्टिव हो जाएगा।
PIN बनाते समय रखें इन बातों का ध्यान
- आसान नंबर जैसे 1234 या 0000 का इस्तेमाल न करें।
- ऐसा PIN चुनें जिसे आप आसानी से याद रख सकें।
- समय-समय पर PIN बदलते रहें।
- अपना PIN किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।
अगर PIN रीसेट नहीं हो रहा तो क्या करें?
यदि नया PIN सेट करने में दिक्कत आ रही है, तो पहले यह सुनिश्चित करें कि आप सही Amazon अकाउंट से लॉग-इन हैं। जरूरत पड़ने पर ऐप अपडेट करें या दोबारा लॉग-इन करें। समस्या बनी रहने पर Amazon Customer Support की मदद ली जा सकती है।
