Featuredलाइफस्टाइल

Apple Kheer: सेब की खीर बनाने का आसान तरीका, नवरात्रि व्रत और भोग के लिए बेस्ट स्वीट डिश

Apple Kheer: नवरात्रि के दौरान ज्यादातर घरों में मखाने या साबूदाने की खीर बनाई जाती है। लेकिन अगर इस बार आप कुछ नया और स्वादिष्ट ट्राई करना चाहते हैं, तो सेब की खीर (Apple Kheer) एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। आये जानते है इससे बनाने का आसान तरीका

Apple Kheer बनाने के लिए सामग्री

  • 2 बड़े मीठे सेब (कद्दूकस किए हुए)
  • 1 लीटर फुल क्रीम दूध
  • ½ कप चीनी (स्वादानुसार)
  • 1 बड़ा चम्मच देसी घी
  • ½ छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • 8–10 केसर के धागे
  • 2 बड़े चम्मच कटे हुए काजू, बादाम और पिस्त

बनाने की विधि

सबसे पहले दूध को धीमी आंच पर गाढ़ा होने तक पकाएं। इसमें केसर और इलायची डालकर अच्छी तरह मिला लें।दूसरी ओर एक पैन में घी गर्म करें और उसमें कद्दूकस किया हुआ सेब व चीनी डालकर 5–7 मिनट तक पकाएं। इससे सेब का अतिरिक्त पानी सूख जाएगा और दूध फटने की संभावना कम हो जाएगी।अब सेब के मिश्रण को ठंडा होने दें। गुनगुने या ठंडे दूध में इसे मिलाएं और ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डाल दें।खीर को 1–2 घंटे के लिए फ्रिज में रखें और ठंडी-ठंडी सर्व करें। नवरात्रि में माता रानी को भोग लगाने के लिए यह एक स्वादिष्ट और खास रेसिपी है।सेब की प्राकृतिक मिठास, गाढ़े दूध, केसर और इलायची का स्वाद इसे बेहद खास बनाता है। सही तरीके से बनाने पर दूध फटने की समस्या भी नहीं होती और खीर का स्वाद रबड़ी जैसा क्रीमी बनता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *