Kiara Advani Pregnancy: दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं कियारा आडवाणी, बेटी के साथ किया खास ऐलान
Kiara Advani Pregnancy: बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। कपल ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि वे दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। पोस्ट सामने आते ही फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने उन्हें बधाइयों से भर दिया।

बेटी के साथ शेयर की खास फोटो
कियारा और सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी तस्वीर साझा की, जिसमें उनकी बेटी अपने हाथों में छोटे-से बेबी शॉक्स पकड़े नजर आ रही है। खास बात यह है कि यही बेबी शॉक्स पहली बार उनकी बेटी के जन्म की घोषणा के दौरान भी दिखाई दिए थे।पोस्ट के कैप्शन में कपल ने लिखा कि “एक बार फिर जिंदगी के सबसे बड़े गिफ्ट से हम नवाजे गए हैं। हमारा दिल प्यार और आभार से भर गया है।”
सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़
पोस्ट वायरल होते ही बॉलीवुड सितारों और फैंस ने कपल को शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया। अभिनेत्री भूमि पेडनेकर, कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा समेत कई सेलेब्स ने कमेंट कर कियारा और सिद्धार्थ को नई शुरुआत के लिए बधाई दी।
पहले से मिल रहे थे प्रेग्नेंसी के संकेत
हाल ही में अंबानी परिवार के गणेशोत्सव समारोह में कियारा की मौजूदगी के बाद सोशल मीडिया पर उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई थीं। उस दौरान कुछ लोगों ने उनके बढ़े हुए वजन को लेकर कयास लगाए थे, जबकि कुछ का मानना था कि यह किसी फिल्मी किरदार की तैयारी हो सकती है। अब कपल ने खुद इस खुशखबरी पर मुहर लगा दी है।
2023 में हुई थी शादी
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने साल 2023 में शादी की थी। इसके बाद 2025 में उनके घर बेटी सरायाह का जन्म हुआ था। अब कपल अपने दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारी कर रहा है।
यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan Birthday Special: 84 साल के हुए अमिताभ बच्चन, KBC मंच पर माधुरी दीक्षित ने लगाए डांस और ग्लैमर के तड़के
वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी हाल ही में फिल्म ‘टॉक्सिक’ में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ अभिनेता यश मुख्य भूमिका में थे। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी।
