Featuredमनोरंजन

YRKKH Upcoming Twist: मायरा होगी गायब, कबीर के साथ जाएगी दूर अभिरा बोलेगी- ढूंढने की जरूरत नहीं

YRKKH Upcoming Twist: टीवी का पॉपुलर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (YRKKH) इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। आने वाले एपिसोड में कहानी एक बड़े मोड़ पर पहुंचने वाली है, जहां मायरा के अचानक गायब होने से पौद्दार परिवार में हड़कंप मच जाएगा।

शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मायरा न्यूजीलैंड जाने की तैयारी कर रही है। परिवार के सभी सदस्य उसे भावुक होकर विदाई देंगे। काजल उसे लैपटॉप गिफ्ट करेगी, मनीषा पैसे देगी और कावेरी उसे भगवान गणेश की प्रतिमा देगी। वहीं अरमान भी अभिरा की तरफ से मायरा के लिए खास तोहफा लेकर आएगा

मंदिर जाने के बहाने गायब होगी मायरा

मायरा जाने से पहले मंदिर जाने की इच्छा जताएगी। कृष उसे मंदिर लेकर जाएगा, लेकिन यहीं से कहानी में बड़ा ट्विस्ट आएगा। बताया जा रहा है कि मायरा मंदिर से अचानक गायब हो जाएगी और अरमान के लिए एक लेटर छोड़ जाएगी।मायरा के इस कदम से अरमान और पूरा परिवार सदमे में आ जाएगा। बाद में पता चलेगा कि मायरा कबीर के साथ चली गई है।

अभिरा पढ़ेगी मायरा का लेटर

मायरा के लिखे लेटर में वह बताएगी कि वह अपनी मर्जी से कबीर के साथ जा रही है। साथ ही वह परिवार से उसे ढूंढने की कोशिश न करने और पुलिस को सूचना न देने की बात कहेगी।लेटर पढ़ने के बाद अभिरा काफी परेशान हो जाएगी। वहीं राघव और समर मायरा को खोजने की कोशिश करते नजर आएंगे।

अभिरा देगी चौंकाने वाली हिदायत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिरा परिवार से कह सकती है कि मायरा अपनी इच्छा से गई है, इसलिए उसे ढूंढने की जरूरत नहीं है। अभिरा का यह फैसला परिवार के लिए हैरान करने वाला होगा।अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या मायरा और कबीर परिवार से दूर अपनी नई जिंदगी शुरू कर पाएंगे या फिर पौद्दार परिवार उन्हें वापस लाने में सफल होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *