Featuredमनोरंजन

Drishyam 3 Review: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ को मिला शानदार रिस्पॉन्स, फैंस बोले- पार्ट 1 और 2 से भी बेहतर

Drishyam 3 Review: अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड सस्पेंस क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के रिलीज होते ही दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फैंस ने सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया शेयर करनी शुरू कर दी है।

अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी यह फिल्म हिंदी दृश्यम फ्रैंचाइजी का तीसरा और आखिरी भाग है। एडवांस बुकिंग में शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब फिल्म को पहले दिन दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

विजय सालगांवकर के किरदार में अजय देवगन की तारीफ

फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में नजर आ रहे हैं। दर्शकों को उनका शांत लेकिन चालाक अंदाज काफी पसंद आ रहा है।सोशल मीडिया यूजर्स ने अजय देवगन की एक्टिंग और फिल्म की कहानी की जमकर तारीफ की है। कई दर्शकों का कहना है कि फिल्म ने फ्रैंचाइजी की उम्मीदों को बरकरार रखा है।

जयदीप अहलावत की एंट्री बनी खास

‘दृश्यम 3’ में जयदीप अहलावत और प्रकाश राज की नई एंट्री देखने को मिल रही है। दर्शकों ने जयदीप अहलावत और अजय देवगन के बीच टकराव को फिल्म की बड़ी खासियत बताया है।कई यूजर्स ने फिल्म के क्लाइमेक्स और ट्विस्ट को सबसे मजबूत हिस्सा बताया है।

सोशल मीडिया पर मिल रहा पॉजिटिव रिस्पॉन्स

फिल्म देखने के बाद कई दर्शकों ने इसे पार्ट 1 और पार्ट 2 से भी बेहतर बताया है। कुछ यूजर्स ने फिल्म को शानदार सस्पेंस, दमदार एक्टिंग और जबरदस्त कहानी वाली फिल्म बताया।फैंस का कहना है कि ‘दृश्यम 3’ में न सिर्फ थ्रिल है बल्कि विजय सालगांवकर की कहानी को एक संतोषजनक अंत भी मिलता है।

‘दृश्यम 3’ की स्टारकास्ट

फिल्म में अजय देवगन के अलावा श्रिया सरन, तबू, रजत कपूर और ईशिता दत्ता अपने पुराने किरदारों में वापसी कर रहे हैं। वहीं जयदीप अहलावत और प्रकाश राज नए किरदारों में नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *