Navratri Vrat 2026: नवरात्रि व्रत में बनाएं कच्चे केले के कुरकुरे चिप्स, बाजार की नमकीन को कहें अलविदा
Navratri Vrat 2026: शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व जल्द शुरू होने वाला है। 9 दिनों के व्रत के दौरान अक्सर शाम की चाय के साथ कुछ कुरकुरा और स्वादिष्ट खाने का मन करता है। ऐसे में बाजार की नमकीन और चिप्स खाने की बजाय घर पर बने कच्चे केले के फलाहारी चिप्स एक बेहतर विकल्प हो सकते हैं।

कच्चे केले के चिप्स न सिर्फ व्रत के लिए उपयुक्त हैं, बल्कि इन्हें घर पर बनाने से साफ-सफाई और सामग्री की गुणवत्ता का भी ध्यान रखा जा सकता है। यह रेसिपी बेहद आसान है और कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाती है।
कच्चे केले के चिप्स बनाने के लिए सामग्री
- 4 कच्चे केले
- 1 छोटा चम्मच सेंधा नमक
- 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 1/4 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
- 3-4 चम्मच पानी
- तलने के लिए मूंगफली तेल, सनफ्लावर ऑयल या देसी घी
कच्चे केले के चिप्स बनाने की आसान विधि
1. सेंधा नमक का घोल तैयार करें
एक छोटी कटोरी में पानी लेकर उसमें सेंधा नमक अच्छी तरह मिला लें। यह चिप्स में स्वाद को बराबर फैलाने में मदद करेगा।
2. केले को काटें
कच्चे केले को धोकर पोंछ लें और उनका हरा छिलका उतार लें। इसके बाद स्लाइसर की मदद से केले के पतले-पतले टुकड़े काट लें।
3. तेल में डालकर तलें
कड़ाही में तेल या देसी घी गर्म करें। अब केले के स्लाइस को सीधे तेल में डालें और मध्यम आंच पर कुरकुरा होने तक तलें।
4. नमक वाला पानी डालें
जब चिप्स तेल में पकने लगें तो थोड़ा सेंधा नमक वाला पानी डालें। इससे चिप्स में नमक की अच्छी परत आ जाएगी और स्वाद बढ़ जाएगा।
5. मसाले मिलाएं
जब चिप्स हल्के सुनहरे और क्रिस्पी हो जाएं तो उन्हें निकाल लें। ऊपर से काली मिर्च और भुना जीरा पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें।
यह भी पढ़ें: Hair Care Tips: बाल धोने के अगले दिन ही क्यों हो जाते हैं ऑयली? Shampoo नहीं, आपकी ये गलतियां हो सकती हैं वजह
कितने दिन तक स्टोर कर सकते हैं?
पूरी तरह ठंडा होने के बाद कच्चे केले के चिप्स को एयरटाइट डिब्बे में भरकर रखें। ये करीब 15 से 20 दिनों तक कुरकुरे बने रह सकते हैं।
नवरात्रि व्रत के लिए परफेक्ट स्नैक
कच्चे केले के चिप्स व्रत के दौरान चाय या फलाहारी भोजन के साथ खाए जा सकते हैं। घर पर बने होने की वजह से इनमें मिलावट का डर भी कम रहता है।
