Featuredमनोरंजन

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही की वायरल पोस्ट पर बवाल, कंपनी ने मांगी माफी और 3 करोड़ रुपये का हर्जाना

Nora Fatehi Defamation Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही एक नए विवाद में घिर गई हैं। एक एविएशन कंपनी ने उनके खिलाफ 3 करोड़ रुपये का मानहानि मुकदमा दर्ज कराया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा के सोशल मीडिया पोस्ट और प्लेन से जुड़े बयानों के कारण उनकी प्रतिष्ठा और बिजनेस को नुकसान पहुंचा है।

प्लेन वीडियो से शुरू हुआ विवाद

यह पूरा मामला पिछले साल दिसंबर का बताया जा रहा है, जब नोरा फतेही ने मुंबई से जयपुर सफर के दौरान प्लेन के अंदर से कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए थे।रिपोर्ट्स के अनुसार, नोरा ने फ्लाइट की सर्विस और प्लेन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। इसके बाद एविएशन कंपनी ड्यून्स एविएशन ने उनके बयानों पर आपत्ति जताई।

एविएशन कंपनी ने लगाया मानहानि का आरोप

ड्यून्स एविएशन ने गांधीनगर कोर्ट में नोरा फतेही के खिलाफ सिविल मानहानि का केस दर्ज कराया है।कंपनी का कहना है कि नोरा के सोशल मीडिया पोस्ट्स से उनकी कंपनी की छवि खराब हुई और बिजनेस पर नकारात्मक असर पड़ा।कंपनी ने अदालत से मांग की है कि नोरा संबंधित पोस्ट हटाएं और सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।

कंपनी का दावा- बुकिंग में हुई गिरावट

मुकदमे में कंपनी ने दावा किया है कि नोरा की पोस्ट वायरल होने के बाद उनकी बुकिंग में 15 से 20 फीसदी तक गिरावट आई और टिकट कैंसिलेशन भी बढ़े।कंपनी का कहना है कि नोरा के बयान बिना तकनीकी जानकारी और तथ्यों की जांच के दिए गए थे।

प्लेन को लेकर कंपनी ने दी सफाई

ड्यून्स एविएशन के मुताबिक, जिस विमान को लेकर विवाद हुआ वह Cessna Citation CJ2 था, जो मुंबई-जयपुर रूट के लिए उपयुक्त विमान है।कंपनी ने दावा किया है कि यह विमान DGCA से प्रमाणित था और उड़ान के लिए पूरी तरह सुरक्षित स्थिति में था। कंपनी ने यह भी कहा कि विमान को नियमों के तहत NSOP परमिट के अंतर्गत संचालित किया जा रहा था।

नोरा से मांगा 3 करोड़ रुपये का हर्जाना

एविएशन कंपनी ने नोरा फतेही से 3 करोड़ रुपये के नुकसान की भरपाई की मांग की है।इसके अलावा कंपनी ने कोर्ट से नोरा की उन सोशल मीडिया पोस्ट्स को हटाने और माफी जारी करने का अनुरोध किया है, जिनमें प्लेन का जिक्र किया गया है।मामले की अगली सुनवाई 25 सितंबर को होने की जानकारी सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *