CG Weather Today: रायपुर समेत कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट
CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में बुधवार को मौसम अचानक बदल सकता है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली, बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है।

कुछ इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।
इन 11 जिलों में 40-60 KMPH की तेज हवा का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज आंधी की संभावना है। इन जिलों में आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है।
इन जिलों में भी बारिश और तेज हवा के आसार
इसके अलावा रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा, महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, कांकेर, बस्तर, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा सहित कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इन क्षेत्रों में भी बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी हुई है।
मौसम विभाग की सलाह
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर निर्माण वाली जगहों से दूर रहने की सलाह दी है। किसानों को खेतों में रखी फसल और कृषि उपकरण सुरक्षित स्थान पर रखने तथा पशुओं को भी सुरक्षित जगह पर रखने की सलाह दी गई है।
