Featuredबिजनेस

FD Rule Change: 1 अक्टूबर से बदलेंगे FD के नियम, रोज अपडेट होगी ब्याज दर

FD Rule Change: फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करने वालों के लिए जरूरी खबर है। RBI के नए दिशानिर्देशों के तहत 1 अक्टूबर 2026 से जमा और FD की ब्याज दरों को लेकर पारदर्शिता बढ़ाई जाएगी। खासतौर पर ₹3 करोड़ या उससे अधिक की Bulk Deposit पर नए प्रावधान लागू होंगे।

FD Rule Change


रोज अपडेट होगी ब्याज दर

1 अक्टूबर से बैंकों को अपनी वेबसाइट पर जमा राशि पर लागू ब्याज दरों की जानकारी अपडेट करनी होगी। Bulk Deposit की दरें हर कार्य दिवस सुबह 10 बजे तक, अधिकतम 10:10 बजे तक अपडेट करनी होंगी।

सभी ब्रांच में समान दर

एक ही तारीख को स्वीकार की गई समान राशि की जमा पर बैंक को समान ब्याज दर देनी होगी। इससे FD की ब्याज दरों में पारदर्शिता और एकरूपता बढ़ेगी।

Bulk Deposit पर अलग ब्याज दर की सुविधा

₹3 करोड़ या उससे अधिक की जमा को Bulk Deposit माना जाएगा। RBI के नए प्रावधानों के तहत बैंक कुछ परिस्थितियों में Bulk Deposit पर Differential Interest Rate यानी अलग-अलग ब्याज दर दे सकेंगे।

सामान्य FD निवेशकों पर क्या असर?

सामान्य FD निवेशकों पर इसका सीधा असर सीमित रहने की संभावना है, क्योंकि नए प्रावधानों का मुख्य फोकस बड़ी जमा राशि पर है। हालांकि, ब्याज दरों की जानकारी अधिक पारदर्शी होने से ग्राहकों को फायदा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *