Apple Back to School Sale 2026: भारत में शुरू हुई सेल, MacBook और iPad पर बड़ा स्टूडेंट डिस्काउंट, फ्री AirPods और Apple Pencil का भी ऑफर
Apple Back to School Sale 2026: Apple ने भारत में अपनी Apple Back to School Sale 2026 की शुरुआत कर दी है। यह विशेष ऑफर 27 अगस्त 2026 तक उपलब्ध रहेगा। इस सेल के तहत कॉलेज स्टूडेंट्स, टीचर्स और पेरेंट्स एजुकेशन प्राइसिंग पर MacBook, iPad और अन्य Apple डिवाइस कम कीमत में खरीद सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी AirPods 4, Apple Pencil Pro और AirTag जैसी एक्सेसरीज भी कॉम्प्लिमेंट्री ऑफर कर रही है।

MacBook Air M5 पर शानदार ऑफर
Apple के MacBook Air M5 की शुरुआती कीमत स्टूडेंट्स के लिए ₹1,37,900 रखी गई है। खरीदारी पर ग्राहक AirPods 4 या 4 AirTags मुफ्त चुन सकते हैं। अतिरिक्त भुगतान कर AirPods 4 with ANC या AirPods Pro 3 का विकल्प भी उपलब्ध है।
MacBook Pro M5 सीरीज पर एजुकेशन डिस्काउंट
स्टूडेंट्स MacBook Pro M5 को ₹2,27,900 की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं। वहीं M5 Pro और M5 Max मॉडल्स भी विशेष एजुकेशन प्राइसिंग के साथ उपलब्ध हैं। इन मॉडलों पर भी मुफ्त AirPods 4 या AirTags का ऑफर दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Raipur News: राजधानी रायपुर में 2 माह तक प्रमुख सड़कों पर रैली-जुलूस पर रोक
iPad Air और iPad Pro पर मिलेगा Apple Pencil Pro
iPad Air M4 की शुरुआती कीमत ₹83,900 और iPad Pro की शुरुआती कीमत ₹1,27,900 रखी गई है। इन डिवाइस के साथ Apple Pencil Pro मुफ्त दी जा रही है। ग्राहक चाहें तो अतिरिक्त राशि देकर AirPods या AirTags का विकल्प भी चुन सकते हैं।
MacBook Neo पर ₹10,000 तक का डिस्काउंट
Apple के नए MacBook Neo पर भी बड़ा ऑफर मिल रहा है। इसका 256GB मॉडल ₹69,900 और 512GB मॉडल ₹79,900 में उपलब्ध है। दोनों वेरिएंट पर ₹10,000 तक की सीधी छूट दी जा रही है।
कौन उठा सकता है ऑफर का लाभ?
Apple का यह ऑफर कॉलेज स्टूडेंट्स, विश्वविद्यालय के छात्र, शिक्षक और उनके अभिभावकों के लिए उपलब्ध है। खरीदारी Apple Store और Apple Education Store के माध्यम से की जा सकती है।
