Featuredराशिफल

Aaj Ka Rashifal 29 June 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य

Aaj Ka Rashifal 29 June 2026:  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक राशि पर उसके स्वामी ग्रह का विशेष प्रभाव पड़ता है। 29 जून का दिन कुछ राशियों के लिए धन लाभ, करियर में सफलता और निवेश के नए अवसर लेकर आया है, जबकि कुछ लोगों को स्वास्थ्य, खर्च और रिश्तों के मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

मेष राशि

जोखिम का समय समाप्त हो चुका है। भाग्य का साथ मिलेगा और यात्रा के योग बन रहे हैं। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति मजबूत रहेगी। निवेश के लिए समय अनुकूल है और धन लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

वृषभ राशि

वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें। करियर में पार्टनर का सहयोग मिलेगा। नए प्रेम संबंध बनने की संभावना है। सरकारी योजनाओं या फंड में निवेश लाभदायक साबित हो सकता है।

मिथुन राशि

स्वास्थ्य और व्यापार दोनों में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और निवेश के लिए समय शुभ है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। तांबे की वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

कर्क राशि

व्यापार और पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। हालांकि शत्रु पक्ष सक्रिय रह सकता है और स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी है। फिलहाल निवेश करने से बचें। मसूर की दाल का दान शुभ रहेगा।

सिंह राशि

मानसिक तनाव और रिश्तों में मतभेद की संभावना है। नए रिश्ते की शुरुआत फिलहाल टालें। व्यापार अच्छा रहेगा लेकिन निवेश अभी नहीं करें। चने की दाल का दान लाभकारी रहेगा।

कन्या राशि

पारिवारिक विवाद से बचें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति मजबूत है। भूमि, भवन और वाहन में निवेश के लिए समय अनुकूल है। लाल रंग के फल, फूल या अनाज का दान करें।

तुला राशि

पराक्रम के बल पर व्यापार में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। निवेश के लिए समय शुभ है। प्रेम और संतान पक्ष सामान्य रहेगा। चने की दाल का दान करना शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि

आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं लेकिन फिलहाल नया निवेश टालें। प्रेम जीवन और व्यापार शानदार रहेगा। रिश्तों से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं। पीले वस्त्र धारण करना शुभ रहेगा।

धनु राशि

सकारात्मक ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। व्यापार में सफलता मिलेगी, लेकिन प्रेम और संतान पक्ष थोड़ा कमजोर रह सकता है। नीले वस्त्र या लोहे की वस्तु का दान शुभ रहेगा।

मकर राशि

अनावश्यक चिंताओं से बचें। सिर दर्द या आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। धन हानि की संभावना के चलते निवेश टालें। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। मां काली को सफेद वस्तु अर्पित करें।

कुंभ राशि

आय के नए स्रोत बनेंगे और धन लाभ होगा। यात्रा और निवेश के अच्छे योग हैं। व्यापार अच्छा रहेगा। भगवान गणेश को हरी वस्तु अर्पित करना शुभ रहेगा।

मीन राशि

कार्यक्षेत्र में सफलता और कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा। सामान्य निवेश से बचें, लेकिन सरकारी योजनाओं में निवेश लाभदायक हो सकता है। पीली वस्तु अपने पास रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *