Featuredछत्तीसगढ़

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में गर्मी से राहत, अगले 5 दिन बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक से पहले मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। प्रदेशभर में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 से 3 दिनों में मानसून के छत्तीसगढ़ पहुंचने की संभावना है और इसके लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

राजधानी रायपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। यह प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा। वहीं राजनांदगांव 42 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा।

अगले 5 दिनों तक बारिश और तेज हवाओं की संभावना

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में प्रदेश के अधिकतर इलाकों में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका भी है। साथ ही तेज हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। बस्तर संभाग में लगातार हो रही हल्की बारिश प्री-मानसून गतिविधियों का संकेत दे रही है।

कई जिलों में यलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर और दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिलों में बारिश, बादल गरजने और बिजली चमकने की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की गई है।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर का अधिकतम तापमान लगभग 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

प्रमुख शहरों का तापमान

  • राजनांदगांव – 42°C
  • दुर्ग – 39°C
  • बिलासपुर – 38°C
  • रायपुर – 37°C
  • पेंड्रारोड – 36°C
  • अंबिकापुर – 35°C
  • जगदलपुर – 32°C

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *