Featuredछत्तीसगढ़

CG Police Suspended: थाने में नाबालिग बालिका से अभद्र व्यवहार पर SP का बड़ा एक्शन, TI और महिला हेड कांस्टेबल सस्पेंड

CG Police Suspended: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। सोमनी थाना में एक नाबालिग बालिका और उसके परिवार को कथित रूप से पूरी रात थाने में बैठाकर रखने तथा बालिका के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने कड़ी कार्रवाई की है। मामले में थाना प्रभारी (TI) और एक महिला हेड कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

CG Police Suspended


क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, सोमनी थाना में पदस्थ थाना प्रभारी अरुण नामदेव ने कथित तौर पर एक गलत मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर नाबालिग बालिका को गर्भवती बता दिया। इसके बाद बालिका और उसके परिजनों को रातभर थाने में बैठाकर रखा गया।

आरोप है कि इस दौरान ड्यूटी पर तैनात महिला प्रधान आरक्षक राजश्री सिंह ने भी नाबालिग बालिका के साथ अभद्र व्यवहार किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच करवाई।

SP ने दिखाई सख्ती

मामले की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया। पुलिस अधीक्षक ने घटना को गंभीर लापरवाही और संवेदनहीनता मानते हुए थाना प्रभारी अरुण नामदेव और महिला प्रधान आरक्षक राजश्री सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। बताया जा रहा है कि अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और संबंधित पुलिसकर्मियों को फटकार लगाई।

जारी हुआ निलंबन आदेश

एसपी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर रक्षित केंद्र (लाइन अटैच) भेज दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। नियमों के तहत दोनों कर्मचारियों को निलंबन अवधि में जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *