Honda New Cars: 27KM माइलेज वाली Honda कारों ने बढ़ाई टेंशन, फीचर्स में सबको छोड़ा पीछे
Honda New Cars: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में Honda ने एक बार फिर प्रीमियम सेगमेंट में जोरदार वापसी के संकेत दे दिए हैं। कंपनी ने नई Honda City फेसलिफ्ट को लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत 11.9 लाख रुपये रखी गई है। इसके साथ ही कंपनी ने अपनी नई प्रीमियम Hybrid SUV Honda ZR-V को भी पेश किया है। शानदार फीचर्स, मॉडर्न डिजाइन और दमदार Hybrid टेक्नोलॉजी के जरिए Honda अब भारतीय ग्राहकों को आकर्षित करने की तैयारी में है।

नई Honda ZR-V Hybrid SUV में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स
Honda की नई ZR-V एक प्रीमियम 5-सीटर SUV है, जिसकी लंबाई लगभग 4.6 मीटर है। इसमें 2.0 लीटर का स्ट्रॉन्ग Hybrid पावरट्रेन दिया गया है, जो इसे अपने सेगमेंट की खास SUV बनाता है।कंपनी ने इसमें कई हाई-एंड फीचर्स दिए हैं, जिनमें पैनोरमिक सनरूफ, ADAS टेक्नोलॉजी, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पावर्ड सीट्स और पावर्ड टेलगेट शामिल हैं। SUV का डिजाइन काफी स्पोर्टी और मॉडर्न रखा गया है, जिससे यह प्रीमियम ग्राहकों को आकर्षित कर सकती है।माना जा रहा है कि भारतीय बाजार में यह Honda की नई फ्लैगशिप SUV होगी, जिसका मुकाबला BMW X1 और Skoda Kodiaq जैसी प्रीमियम SUVs से होगा।
नई Honda City Facelift में क्या है खास?
नई Honda City Facelift को पहले से ज्यादा प्रीमियम और मॉडर्न लुक दिया गया है। कार के फ्रंट में नया हनीकॉम्ब ग्रिल, शार्प LED हेडलैंप और नया लाइट बार दिया गया है। इसके अलावा बंपर को भी ज्यादा स्पोर्टी डिजाइन मिला है। कार के इंटीरियर में बड़ी टचस्क्रीन, 360 डिग्री कैमरा, पावर्ड ड्राइवर सीट और एडवांस कनेक्टेड फीचर्स दिए गए हैं। इंजन विकल्पों में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और Hybrid पावरट्रेन शामिल है। कंपनी का दावा है कि Hybrid वेरिएंट 27.2kmpl तक का शानदार माइलेज दे सकता है, जो इसे अपने सेगमेंट की सबसे किफायती कारों में शामिल करता है।
यह भी पढ़ें: ISRO के Chandrayaan-3 मिशन को अंतरराष्ट्रीय मंच पर बड़ी उपलब्धि
भारतीय बाजार में Honda की नई रणनीति
CR-V और Civic जैसी कारों के बंद होने के बाद Honda की मौजूदगी प्रीमियम सेगमेंट में कमजोर पड़ गई थी। लेकिन अब नई City Facelift और ZR-V Hybrid SUV के जरिए कंपनी भारतीय बाजार में फिर से मजबूत पकड़ बनाने की कोशिश कर रही है।Hybrid टेक्नोलॉजी, लग्जरी फीचर्स और बेहतर माइलेज के दम पर Honda अब उन ग्राहकों को टारगेट कर रही है, जो प्रीमियम अनुभव के साथ बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी चाहते हैं।
