Featuredकरियरछत्तीसगढ़

Placement Camp 2026: दुर्ग में रोजगार मेले का आयोजन, 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक को मिलेगा नौकरी का मौका

Placement Camp 2026: जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, दुर्ग के तत्वावधान में 22 मई 2026 को जिला स्तरीय रोजगार मेला एवं प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला Chhatrapati Shivaji Institute of Technology, शिवाजी नगर दुर्ग में आयोजित होगा। इस कैंप में 10वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, नर्सिंग और मेडिकल क्षेत्र के अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

Placement Camp 2026


10वीं पास उम्मीदवार भी हो सकेंगे शामिल

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग के अनुसार, इस प्लेसमेंट कैंप में विभिन्न कंपनियों और संस्थानों द्वारा अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताओं के अनुरूप रिक्तियां उपलब्ध कराई गई हैं। इसमें 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा इंजीनियरिंग, बीई/बीटेक, एएनएम, जीएनएम, नर्सिंग, एमबीबीएस, बीएएमएस और पैरामेडिकल योग्यताओं वाले अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे।

अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को भी मिलेगा अवसर

रोजगार मेले में अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं और उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को सीधे कंपनियों के प्रतिनिधियों से मिलने और इंटरव्यू देने का अवसर मिलेगा। इससे युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का सुनहरा मौका मिलेगा।

कहां और कब होगा आयोजन?

  • तारीख: 22 मई 2026 (शुक्रवार)
  • स्थान: छत्रपति शिवाजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, शिवाजी नगर, दुर्ग
  • आयोजक: जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग

कैसे करें तैयारी?

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने साथ निम्न दस्तावेज लेकर पहुंचें:

  • बायोडाटा (Resume)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • रोजगार पंजीयन कार्ड (यदि उपलब्ध हो)

कहां मिलेगी पूरी जानकारी?

रोजगार मेला से संबंधित विस्तृत जानकारी CG eRojgar Portal पर उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय दुर्ग से संपर्क कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *