Featuredटेक्नोलॉजी

AirDrop Feature in Android: Google ला रहा नया फीचर, Android से सीधे iPhone में होगी फाइल शेयरिंग

AirDrop Feature in Android:  Google ने Android यूजर्स के लिए एक बड़ा अपडेट पेश किया है। अब Android और iPhone के बीच फाइल शेयरिंग पहले से कहीं ज्यादा आसान होने वाली है। कंपनी ने Android Show 2026 इवेंट के दौरान पुष्टि की कि उसका Quick Share फीचर अब AirDrop कम्पैटिबिलिटी के साथ कई नए स्मार्टफोन्स में उपलब्ध कराया जा रहा है।

AirDrop Feature in Android

अब तक Android और Apple डिवाइसेज के बीच फाइल ट्रांसफर करना यूजर्स के लिए सबसे बड़ी परेशानी माना जाता था, लेकिन Google के इस नए कदम से दोनों प्लेटफॉर्म्स के बीच की दूरी काफी हद तक कम हो सकती है।

कई स्मार्टफोन्स में मिला नया Quick Share फीचर

Google ने उन डिवाइसेज की सूची जारी की है जिनमें फिलहाल AirDrop सपोर्ट वाला Quick Share फीचर उपलब्ध है। इनमें शामिल हैं:

  • Samsung Galaxy S26 Series
  • Google Pixel 10 Series
  • Google Pixel 9 Series
  • Google Pixel 8a
  • Oppo Find X9 Series
  • Oppo Find N6
  • Vivo X300 Ultra

हालांकि, कंपनी ने अभी Google Pixel 9a और Pixel 8 Series को इस लिस्ट में शामिल नहीं किया है।

जल्द इन डिवाइसेज में भी मिलेगा सपोर्ट

Google ने यह भी बताया कि जल्द ही कई पुराने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को भी यह सुविधा मिलने वाली है। इनमें शामिल हैं:

  • Samsung Galaxy S25 Series
  • Samsung Galaxy S24 Series
  • Samsung Galaxy Z Flip 7
  • Samsung Galaxy Z Fold 7
  • Samsung Galaxy Z Flip 6
  • Samsung Galaxy Z Fold 6
  • Samsung Galaxy Z TriFold
  • Oppo Find X8 Series
  • OnePlus 15
  • HONOR Magic V6
  • HONOR Magic8 Pro

जिन फोन्स में फीचर नहीं, उनके लिए भी खास इंतजाम

Google ने उन यूजर्स के लिए भी समाधान निकाला है जिनके स्मार्टफोन में अभी यह फीचर उपलब्ध नहीं है। कंपनी QR Code आधारित शेयरिंग सिस्टम ला रही है। इस फीचर के जरिए Android यूजर Quick Share से QR Code जनरेट करेगा। इसके बाद iPhone या Mac यूजर उस कोड को स्कैन करके ब्राउजर के जरिए सीधे फाइल डाउनलोड कर सकेगा। कंपनी के मुताबिक यह प्रक्रिया End-to-End Encryption के साथ पूरी तरह सुरक्षित होगी और फाइलें 24 घंटे तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेंगी।

WhatsApp जैसे ऐप्स में भी मिलेगा इंटीग्रेशन

Google ने संकेत दिए हैं कि भविष्य में Quick Share को थर्ड-पार्टी ऐप्स में भी इंटीग्रेट किया जाएगा। इसमें WhatsApp जैसे लोकप्रिय ऐप्स भी शामिल हो सकते हैं।इसका मतलब है कि आने वाले समय में यूजर्स ऐप्स के अंदर से ही Android और Apple डिवाइसेज के बीच आसानी से फाइल शेयर कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें:  Mohsin Naqvi IPL Final: अहमदाबाद में ICC की बड़ी बैठक, क्या भारत आएंगे PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी

कैसे काम करेगा नया फीचर?

यह सिस्टम Peer-to-Peer वायरलेस टेक्नोलॉजी पर आधारित होगा। यानी फाइलें किसी बाहरी सर्वर पर अपलोड नहीं होंगी।अगर कोई iPhone या Mac यूजर Android फोन से फाइल लेना चाहता है, तो उसे AirDrop सेटिंग्स में “Everyone for 10 Minutes” विकल्प ऑन करना होगा। इसके बाद Android यूजर Quick Share के जरिए सीधे फाइल भेज सकेगा।

Android और iPhone यूजर्स के लिए बड़ी राहत

अब तक Android और iPhone के बीच फाइल शेयरिंग सबसे बड़ी समस्याओं में से एक थी। लेकिन Quick Share और AirDrop के इस नए मेल से दोनों प्लेटफॉर्म्स के बीच कनेक्टिविटी और बेहतर होने वाली है। खासकर उन यूजर्स के लिए यह फीचर बेहद उपयोगी साबित होगा जो अलग-अलग ऑपरेटिंग सिस्टम वाले डिवाइसेज का इस्तेमाल करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *