Featuredक्रिकेटखेल

GT vs SRH IPL 2026: कौन बनेगा नंबर-1गुजरात-हैदराबाद मैच से पहले जानें सभी जरूरी अपडेट्स

GT vs SRH IPL 2026: आईपीएल सीजन 19 का 56वां मुकाबला आज बेहद रोमांचक होने वाला है। Gujarat Titans और Sunrisers Hyderabad आमने-सामने होंगी, जहां जीतने वाली टीम सीधे पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर पहुंच जाएगी। दोनों टीमों ने इस सीजन अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और 11-11 मैचों में 7 जीत के साथ 14-14 अंक हासिल किए हैं।

बेहतर नेट रनरेट के चलते Sunrisers Hyderabad फिलहाल दूसरे स्थान पर है, जबकि Gujarat Titans तीसरे नंबर पर मौजूद है। वहीं टॉप पर मौजूद Royal Challengers Bengaluru के भी 14 अंक हैं। ऐसे में यह मुकाबला पॉइंट्स टेबल की तस्वीर बदल सकता है।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा महामुकाबला

यह मैच Narendra Modi Stadium में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा। क्रिकेट फैंस की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हुई हैं।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम पिच रिपोर्ट

अहमदाबाद की पिच को हमेशा से संतुलित माना जाता है। यहां बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को बराबर मदद मिलती है। आईपीएल इतिहास में इस मैदान पर अब तक 49 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें 24 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम और 25 मुकाबले रन चेज करने वाली टीम ने जीते हैं।यह मैदान बड़ा होने की वजह से यहां चौकों की संख्या ज्यादा और छक्के अपेक्षाकृत कम देखने को मिलते हैं। पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 178 रन रहा है, लेकिन 200+ स्कोर यहां डिफेंड करना काफी आसान माना जाता है।

GT vs SRH Head-to-Head

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें Gujarat Titans ने 5 मैच जीते हैं, जबकि Sunrisers Hyderabad सिर्फ 1 मुकाबला जीत सकी है। आंकड़ों के लिहाज से गुजरात का पलड़ा भारी नजर आता है।

संभावित प्लेइंग-11

गुजरात टाइटंस (GT)

Shubman Gill (कप्तान), साई सुदर्शन, Jos Buttler (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, Jason Holder, Rashid Khan, अरशद खान, Kagiso Rabada, Mohammed Siraj, मानव सुथर
इम्पैक्ट प्लेयर: Rahul Tewatia

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)

Travis Head, Abhishek Sharma, Ishan Kishan (विकेटकीपर), Heinrich Klaasen, सलील अरोड़ा, आर स्मरण, Nitish Kumar Reddy, Pat Cummins (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा
इम्पैक्ट प्लेयर: हर्ष दुबे

कौन मारेगा बाजी?

एक तरफ गुजरात की मजबूत गेंदबाजी है तो दूसरी ओर हैदराबाद की विस्फोटक बल्लेबाजी। ऐसे में यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। फैंस को एक हाई-स्कोरिंग और कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *