Featuredकरियर

RBI Vacancy 2026: इंजीनियरिंग उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका, ₹91,000 तक सैलरी, ऐसे करें अप्लाई

RBI Vacancy 2026: Reserve Bank of India (RBI) ने इंजीनियरिंग उम्मीदवारों के लिए जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सिविल और इलेक्ट्रिकल ब्रांच में नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह बेहतरीन अवसर है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

RBI Vacancy 2026


महत्वपूर्ण तारीखें (RBI JE Recruitment 2026)

  • आवेदन शुरू: 16 अप्रैल 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 06 मई 2026
  • परीक्षा तिथि: 06 जून 2026

कुल पद और सैलरी

  • कुल पद: 11
  • शुरुआती बेसिक सैलरी: ₹47,700/-
  • कुल मासिक वेतन (भत्तों सहित): करीब ₹91,309/-

योग्यता (Eligibility Criteria)

जूनियर इंजीनियर (Civil)

  • सिविल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा (65% अंक) या डिग्री (55% अंक)
  • डिप्लोमा धारकों के लिए 2 साल और डिग्री वालों के लिए 1 साल का अनुभव

जूनियर इंजीनियर (Electrical)

  • इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स में डिप्लोमा (65%) या डिग्री (55%)
  • अनुभव: डिप्लोमा के लिए 2 साल, डिग्री के लिए 1 साल

(आरक्षित वर्ग को अंकों में छूट लागू)

आयु सीमा

  • न्यूनतम: 20 वर्ष
  • अधिकतम: 30 वर्ष
  • जन्म तिथि: 2 अप्रैल 1996 से पहले और 1 अप्रैल 2006 के बाद नहीं

सेलेक्शन प्रोसेस

  1. ऑनलाइन लिखित परीक्षा
  2. लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट (LPT)

रिटन एग्जाम पैटर्न

  • कुल अंक: 300
  • कुल प्रश्न: 180
  • विषय:
    • इंग्लिश लैंग्वेज
    • इंजीनियरिंग पेपर I & II
    • रीजनिंग और जनरल इंटेलिजेंस

आवेदन शुल्क

  • SC/ST/PwBD/Ex-Servicemen: ₹50
  • General/OBC/EWS: ₹450

कैसे करें आवेदन?

  1. RBI की आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाएं
  2. “Junior Engineer Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें
  3. नया रजिस्ट्रेशन करें
  4. जरूरी जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें
  5. आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें

क्यों खास है यह भर्ती?

  • प्रतिष्ठित संस्थान में नौकरी
  • आकर्षक सैलरी पैकेज
  • सरकारी जॉब की सुरक्षा
  • इंजीनियरिंग फील्ड के लिए बेहतरीन अवसर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *