Featuredऑटोमोबाइल

FASTag Annual Pass: अब महंगा हुआ FASTag Annual Pass, 1 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें

FASTag Annual Pass: देशभर में हाईवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए अहम खबर है। National Highways Authority of India (NHAI) ने FASTag एनुअल पास की कीमत बढ़ाने का फैसला लिया है। नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी।

FASTag Annual Pass


कितनी बढ़ी कीमत?

पहले FASTag Annual Pass की कीमत ₹3,000 थी, लेकिन अब इसमें ₹75 की बढ़ोतरी कर दी गई है।
नई कीमत: ₹3,075 प्रति वर्ष

यह पास एक साल या 200 टोल क्रॉसिंग (जो पहले पूरा हो) तक वैध रहता है।

क्यों बढ़ाई गई फीस?

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय Ministry of Road Transport and Highways (MoRTH) के अनुसार, यह बढ़ोतरी राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क नियम 2008 के तहत की गई है।
FASTag Annual Pass की बढ़ती लोकप्रियता और यूजर्स की संख्या (56 लाख+) भी इसका एक बड़ा कारण है।

किन वाहनों पर लागू होगा?

  • केवल नॉन-कमर्शियल वाहनों (कार, जीप, वैन) पर लागू
  • देशभर के 1,150 से ज्यादा टोल प्लाजा पर मान्य

FASTag Annual Pass के फायदे

  • बार-बार रिचार्ज की जरूरत खत्म
  • कैशलेस टोल पेमेंट
  • नियमित यात्रियों के लिए किफायती विकल्प
  • लंबी दूरी और इंटरसिटी यात्रा में सहूलियत

कैसे खरीदें FASTag Annual Pass?

  1. Rajmarg Yatra App डाउनलोड करें या NHAI/MoRTH वेबसाइट पर जाएं
  2. वाहन की डिटेल्स दर्ज करें
  3. अपना FASTag ID डालें
  4. UPI/नेट बैंकिंग/कार्ड से पेमेंट करें
  5. पेमेंट के बाद पास आपके FASTag से लिंक हो जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *