Featuredछत्तीसगढ़

Zero Tolerance: भ्रष्टाचार पर सरकार सख्त, PWD के EE और दो SDO निलंबित

Zero Tolerance: छत्तीसगढ़ सरकार ने Zero Tolerance Policy पर सख्ती से अमल करते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) के एक कार्यपालन अभियंता (EE) और दो अनुविभागीय अधिकारियों (SDO) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई बीजापुर जिले में सड़क निर्माण कार्य में हुए भ्रष्टाचार के मामले में की गई है।

जानकारी के अनुसार, नेलसनार–कोडोली–मिरतुल–गंगालुर मार्ग निर्माण में गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए थे। गंगालूर थाने में अपराध पंजीबद्ध होने और विवेचना में संलिप्तता पाए जाने के बाद यह कड़ा कदम उठाया गया।

निलंबित अधिकारियों में

  • हरनारायण पात्र, कार्यपालन अभियंता, PWD संभाग सुकमा
  • प्रमोद सिंह तंवर, अनुविभागीय अधिकारी, उपसंभाग क्रमांक-1 बीजापुर
  • संतोष दास, अनुविभागीय अधिकारी, सेतु उपसंभाग जगदलपुर

शामिल हैं।

उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद मंत्रालय से निलंबन आदेश जारी किए गए। निलंबन अवधि के दौरान तीनों अभियंताओं का मुख्यालय प्रमुख अभियंता कार्यालय, नवा रायपुर निर्धारित किया गया है। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

राज्य सरकार की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा संदेश माना जा रहा है। प्रशासनिक हलकों में इसे भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति का बड़ा उदाहरण बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *