FeaturedTrendingबिजनेस

Youngest Billionaires in India: 22–23 साल की उम्र में बने भारत के सबसे युवा अरबपति

Youngest Billionaires in India: हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 (Hurun India Rich List 2025) जारी हो गई है। इस लिस्ट में जहां मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर शख्स बने हुए हैं, वहीं भारत के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी हैं। लेकिन इस बार सुर्खियों में सबसे ज्यादा नाम बटोरे हैं Zepto के युवा फाउंडर्स – कैवल्य वोहरा (22 साल) और आदित पालिचा (23 साल) ने।

इन दोनों दोस्तों ने महज 3 साल में अपनी स्टार्टअप यात्रा से अरबों की नेटवर्थ बनाई और भारत के सबसे कम उम्र के अरबपति (Youngest Billionaires in India) बन गए।


कितनी है नेटवर्थ?

  • कैवल्य वोहरा – ₹4,480 करोड़
  • आदित पालिचा – ₹5,380 करोड़

सिर्फ 22–23 साल की उम्र में इतनी संपत्ति अर्जित करना एक मिसाल है।


Zepto की शुरुआत कैसे हुई?

  • कोविड-19 महामारी के दौरान फूड डिलीवरी से आइडिया आया।
  • अप्रैल 2021 में मुंबई से शुरुआत।
  • फोकस: 10 मिनट ग्रॉसरी डिलीवरी
  • 2023 में यूनिकॉर्न स्टार्टअप का दर्जा हासिल।

पढ़ाई छोड़कर बनाया बिजनेस साम्राज्य

दोनों ने अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई शुरू की थी, लेकिन बिजनेस का जुनून इतना था कि बीच में पढ़ाई छोड़कर भारत लौट आए।
कड़ी मेहनत और सही आइडिया से Zepto को खड़ा किया और अरबपतियों की लिस्ट में जगह बनाई।


सबसे अमीर युवा उद्यमी कौन?

  • अरविंद श्रीनिवास (31 वर्ष, Perplexity AI) – ₹21,190 करोड़ नेटवर्थ
  • Zepto फाउंडर्स के बाद अरविंद इस साल के सबसे चर्चित युवा उद्यमी बने हैं।

अन्य युवा नाम जो लिस्ट में शामिल हैं:

  • रोहन गुप्ता (SG Finserv) – ₹1,140 करोड़
  • शाश्वत नाकरानी (BharatPe)
  • त्रिशनीत अरोड़ा (TAC Security) – ₹1,820 करोड़
  • आदित्य कुमार हलवासिया (Cupid) – ₹1,960 करोड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *