Featuredक्रिकेट

WPL Mega Auction 2026: क्रांति गौड़, पूजा वस्त्रकार समेत कई खिलाड़ियों पर बरसी मोटी रकम

WPL Mega Auction 2026: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के मेगा ऑक्शन के पहले दिन मध्य प्रदेश की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सभी पाँच फ्रेंचाइज़ियों ने एमपी की खिलाड़ियों पर दिल खोलकर बोली लगाई। यह नीलामी मध्य प्रदेश की महिला क्रिकेट के लिए एक नया अध्याय लिखते हुए नजर आई, जहाँ घरेलू व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को बड़ा सम्मान मिला।

क्रांति गौड़ — यूपी वॉरियर्स ने जताया भरोसा

महिला वर्ल्ड कप 2025 में अपनी घातक गेंदबाजी से सुर्खियां बटोरने वाली क्रांति गौड़ पर निगाहें टिकी थीं। UP Warriors (UPW) ने उन पर पूरा विश्वास जताते हुए उन्हें उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपये में टीम में वापस शामिल किया। क्रांति ने वर्ल्ड कप में 8 मैच में 9 विकेट झटके थे और टीम की वर्ल्ड चैंपियन बनने में अहम भूमिका निभाई थी।

पूजा वस्त्रकार — सबसे महंगी एमपी खिलाड़ी बनीं

शहडोल की स्टार ऑलराउंडर पूजा वस्त्रकार इस ऑक्शन की सबसे महंगी मध्य प्रदेश खिलाड़ी बनीं। RCB ने पूजा को उनके 50 लाख बेस प्राइस से बढ़ाकर 85 लाख रुपए में खरीदा। चोट के बाद शानदार वापसी करने वाली पूजा के लिए यह नीलामी एक बड़ा मील का पत्थर साबित हुई। तीनों फॉर्मेट का अंतरराष्ट्रीय अनुभव रखने वाली पूजा की यह उपलब्धि एमपी क्रिकेट के लिए गौरव का क्षण है।

संस्कृति गुप्ता और राहिला फिरदौस — मुंबई इंडियंस में शामिल

मुंबई इंडियंस ने शहडोल की प्रतिभाशाली ऑलराउंडर संस्कृति गुप्ता को 20 लाख रुपये में खरीदा। इसके अलावा मुंबई ने राहिला फिरदौस को 10 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा।

अनुष्का शर्मा — गुजरात जायंट्स ने 45 लाख में खरीदा

ग्वालियर की बल्लेबाज अनुष्का शर्मा ने ऑक्शन में तहलका मचा दिया। 10 लाख की बेस प्राइस से उतरी अनुष्का को खरीदने के लिए कई टीमों में मुकाबला हुआ। आखिरकार गुजरात जायंट्स ने उन्हें 45 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल कर लिया, जो उनके बेस प्राइस का 4 गुना है।

कई खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड

एमपी की कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी पहले दिन अनसोल्ड रहीं, जिनमें शामिल हैं—nप्रियंका कौशल, अनादि तागड़े, आयुषी शुक्ला, वैष्णवी शर्मा, सौम्या तिवारी, निकिता सिंह और शुचि उपाध्याय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *