Featuredलाइफस्टाइल

Kitchen Tips: कटे सेब के टुकड़े काले क्यों पड़ जाते हैं? जानिए कारण और बचाव के आसान तरीके

Kitchen Tips: सेब एक ऐसा फल है जो सेहत के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है, लेकिन जब इसे काटते हैं तो कुछ ही देर में इसका सफेद हिस्सा काला या भूरा पड़ने लगता है। यह समस्या आम है और अधिकांश लोग इसे देखकर सोचते हैं कि शायद फल खराब हो गया है। लेकिन ऐसा नहीं है। कटे सेब का रंग बदलने का मुख्य कारण ऑक्सीडेशन (Oxidation) प्रक्रिया है।

कटे सेब

जब सेब को काटा जाता है तो उसका अंदरूनी भाग हवा में मौजूद ऑक्सीजन के संपर्क में आता है। सेब की कोशिकाएँ टूट जाती हैं और उसके भीतर मौजूद एंजाइम पॉलीफेनोल ऑक्सीडेज (Polyphenol Oxidase – PPO) ऑक्सीजन के साथ प्रतिक्रिया करके रंग बदलने लगती हैं। इस प्रक्रिया को एंजाइमेटिक ब्राउनिंग (Enzymatic Browning) कहा जाता है। इसमें सेब के पॉलीफेनॉल्स और ऑक्सीजन मिलकर भूरे रंग के मेलानिन जैसे यौगिक बनाते हैं, जिससे सेब का रंग बदल जाता है।

हालांकि, यह रंग बदलना नुकसानदायक नहीं है। सेब कुछ समय तक खाने के लिए पूरी तरह सुरक्षित रहता है। लेकिन इसके लुक में फर्क आ जाता है, जिससे यह कम ताजा और स्वाद में थोड़ा फीका लग सकता है।


कटे सेब को काला पड़ने से कैसे बचाएं?

  1. पानी में डुबोकर रखें: कटे सेब को पानी में डालकर रखें ताकि हवा से संपर्क कम हो।
  2. नमक के पानी का उपयोग: हल्के नमक के पानी में सेब के टुकड़ों को कुछ मिनट डुबोकर रखने से ऑक्सीडेशन धीमा हो जाता है। स्वाद पर खास असर नहीं पड़ता।
  3. नींबू का रस या सिरका छिड़कें: इसमें मौजूद साइट्रिक एसिड रंग बदलने की प्रक्रिया को रोकता है।
  4. शहद का घोल: शहद-पानी में भिगोकर रखने से सेब अधिक देर तक ताजा और आकर्षक बने रहते हैं।
  5. एयरटाइट कंटेनर में फ्रिज में रखें: ऑक्सीजन का संपर्क कम होने से सेब की ताजगी बनी रहती है।

इन आसान तरीकों को अपनाकर आप कटे हुए सेब को लंबे समय तक ताजा और सुंदर बनाए रख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *