Featuredटेक्नोलॉजी

WhatsApp Tips: अब आसानी से करें कॉल शेड्यूल, जानें स्टेप-बाय-स्टेप पूरा प्रोसेस

टेक डेस्क। WhatsApp अपने यूजर्स के लिए लगातार नए फीचर्स ला रहा है। अब कंपनी ने एक ऐसा फीचर पेश किया है, जिससे आप आसानी से वॉइस या वीडियो कॉल शेड्यूल कर सकते हैं। खास बात यह है कि इसके लिए आपको अलग से किसी को बताने की जरूरत नहीं पड़ेगी—WhatsApp खुद ही सभी पार्टिसिपेंट्स को नोटिफिकेशन और रिमाइंडर भेज देगा। अगर आप दोस्तों, परिवार या ऑफिस मीटिंग के लिए पहले से कॉल प्लान करना चाहते हैं, तो यह फीचर आपके लिए बेहद काम का है। आइए जानते हैं इसका पूरा प्रोसेस।

WhatsApp Tips


WhatsApp पर कॉल शेड्यूल कैसे करें?

स्टेप 1: WhatsApp ओपन करें और Calls सेक्शन में जाएं।
स्टेप 2: यहां आपको Schedule Call का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब कॉल की Date और Time सेट करें और कॉल का प्रकार चुनें (Voice/Video)।
स्टेप 4: चाहें तो End Time हटाएं और Reminder सेट करें।
स्टेप 5: अब Next पर क्लिक करें और कॉन्टैक्ट्स से लोगों को चुनें।
स्टेप 6: कॉल शेड्यूल होते ही सभी यूजर्स को Notification मिल जाएगा।
स्टेप 7: आप इस कॉल को बाद में Chats या Calls सेक्शन से Edit भी कर सकते हैं।

शेड्यूल की गई कॉल कैसे डिलीट करें?

स्टेप 1: Calls सेक्शन में जाकर Upcoming Call पर क्लिक करें।
स्टेप 2: Edit Call ऑप्शन में जाएं।
स्टेप 3: Cancel Event पर क्लिक करें।
स्टेप 4: चाहें तो Delete for Everyone विकल्प भी चुन सकते हैं।

कैंसिल करने पर सभी यूजर्स को इसकी जानकारी नोटिफिकेशन के जरिए मिल जाएगी।

इस फीचर की खास बातें

  • कॉल से पहले ऑटोमैटिक Reminder (10–15 मिनट पहले)
  • सभी यूजर्स को Auto Notification
  • कॉल के लिए Joining Link Generate
  • आसानी से Edit और Cancel करने का विकल्प
  • ग्रुप और पर्सनल दोनों कॉल के लिए उपयोगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *