Featuredटेक्नोलॉजी

WhatsApp New Feature: WhatsApp का नया फीचर अब कालिंग में मिलेगा शेड्यूलींग का ऑप्शन

WhatsApp New Feature: WhatsApp, जो दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप है, अपने यूजर्स के लिए एक और शानदार फीचर लेकर आया है। अब सिर्फ कॉल करने तक सीमित न रहकर आप कॉल शेड्यूल भी कर सकेंगे। हाल ही में WhatsApp ने iOS यूजर्स के लिए यूनिफाइड कॉल मेन्यू फीचर रोलआउट करना शुरू किया था, जिसमें वॉइस और वीडियो कॉल के अलग-अलग बटन हटाकर एक सिंगल कॉल बटन दिया गया है। अब कंपनी इसे और आगे बढ़ाते हुए कॉल शेड्यूलिंग का विकल्प भी ला रही है, जिससे बातचीत पहले से प्लान करना आसान हो जाएगा।

WhatsApp New Feature

नया कॉल शेड्यूलिंग फीचर

WABetaInfo द्वारा साझा किए गए स्क्रीनशॉट के अनुसार, अब कॉल टैब से यूजर्स सीधे कॉल शेड्यूल कर सकेंगे। साथ ही, अपकमिंग कॉल्स की पूरी लिस्ट भी एक जगह पर देख सकते हैं। कॉल शेड्यूल करते समय यूजर अपने ग्रुप या व्यक्तिगत कॉन्टैक्ट्स का चयन कर सकते हैं, ताकि इन्विटेशन आसानी से शेयर हो जाए।

ग्रुप चैट्स के लिए यूनिफाइड कॉलिंग सिस्टम

WhatsApp ने ग्रुप चैट्स में कॉलिंग को और स्मार्ट बना दिया है। एक ही मेन्यू से आप वॉइस कॉल, वीडियो कॉल शुरू करने के साथ-साथ कॉल लिंक क्रिएट कर सकते हैं और कॉल शेड्यूल भी कर सकते हैं। कॉल शुरू करते समय ग्रुप मेंबर्स की लिस्ट दिखेगी, जिसमें से इच्छित मेंबर्स को चुन सकते हैं। इसके बाद वॉइस या वीडियो कॉल का ऑप्शन मिलेगा।

कंपनी का लक्ष्य

इस नए फीचर का उद्देश्य बातचीत को आसान, प्लानेड और समय पर करना है। यह ग्रुप मेंबर्स को कॉल से पहले तैयार होने का समय देता है और सुनिश्चित करता है कि कोई कॉल मिस न करे।

रोलआउट की स्थिति

फिलहाल यह फीचर चुनिंदा यूजर्स के लिए उपलब्ध है। आने वाले हफ्तों में इसे धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *