WhatsApp new feature: 13 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए Parent-Managed Account, माता-पिता कर सकेंगे पूरा कंट्रोल
WhatsApp new feature: लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप WhatsApp जल्द ही बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक नया फीचर लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने घोषणा की है कि 13 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए Parent-Managed Account की शुरुआत की जाएगी। इस फीचर के जरिए माता-पिता अपने बच्चों की मैसेजिंग और कॉलिंग एक्टिविटी पर पूरी तरह से नियंत्रण रख सकेंगे। कंपनी के मुताबिक यह फीचर आने वाले समय में चरणबद्ध तरीके से रोलआउट किया जाएगा।

माता-पिता कर सकेंगे कम्युनिकेशन कंट्रोल
नए Parent-Managed Account के तहत माता-पिता यह तय कर सकेंगे कि उनका बच्चा किन लोगों से चैट या कॉल कर सकता है और किन लोगों से नहीं। इसके अलावा माता-पिता यह भी नियंत्रित कर सकेंगे कि बच्चा किन ग्रुप्स में शामिल हो सकता है और किन्हें ब्लॉक करना है।
बच्चों को नहीं मिलेंगे ये फीचर्स
इस नए अकाउंट में कुछ एडवांस फीचर्स का एक्सेस नहीं मिलेगा।
- Meta AI
- WhatsApp Channels
- Status
इसके अलावा कंपनी ने कहा है कि इन अकाउंट्स से मिलने वाले डेटा का उपयोग विज्ञापनों के लिए नहीं किया जाएगा।
ऐसे सेट करें Parent-Managed Account
माता-पिता इस फीचर को सेट करने के लिए अपने और बच्चे के फोन को साथ रखकर आसानी से अकाउंट लिंक कर सकते हैं।
सेटअप के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा:
- माता-पिता और बच्चे का डिवाइस पास रखें।
- QR या क्विक रिस्पॉन्स कोड के जरिए दोनों डिवाइस लिंक करें।
- इसके बाद पैरेंट्स कंट्रोल सेटिंग्स एक्टिवेट करें।
डिफॉल्ट रूप से मिलेंगी सख्त सेटिंग्स
इस अकाउंट में डिफॉल्ट रूप से कई सुरक्षा सेटिंग्स पहले से ही एक्टिव रहेंगी, जिससे बच्चों को अनजान लोगों से संपर्क करने से रोका जा सकेगा।
अनजान नंबर के मैसेज भी कर सकेंगे रिव्यू
माता-पिता अनजान नंबर से आने वाले मैसेज रिक्वेस्ट को भी रिव्यू कर पाएंगे। इन सेटिंग्स को बदलने के लिए PIN वेरिफिकेशन जरूरी होगा, ताकि सिर्फ माता-पिता ही कंट्रोल कर सकें।
बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम
डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बच्चों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए यह फीचर एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इससे माता-पिता को बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर बेहतर निगरानी रखने में मदद मिलेगी।
