WhatsApp Avatar: अब WhatsApp में खुद का अवतार बनाना हुआ बेहद आसान, जानें पूरा तरीका
WhatsApp Avatar: WhatsApp अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए फीचर्स रोलआउट करता रहता है। इसी कड़ी में कंपनी ने अब एक शानदार फीचर पेश किया है, जिसके जरिए यूजर्स WhatsApp ऐप के अंदर ही अपना पर्सनलाइज्ड अवतार बना सकते हैं। इस फीचर की मदद से यूजर्स न सिर्फ कस्टम अवतार स्टिकर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं, बल्कि अपने अवतार को प्रोफाइल फोटो के रूप में भी सेट कर सकते हैं। यह नया WhatsApp Avatar फीचर भारत समेत दुनिया भर में Android और iOS दोनों डिवाइस के लिए उपलब्ध है।

WhatsApp Avatar कैसे बनाएं?
मैनुअली अवतार बनाने का तरीका
- WhatsApp खोलें और ऊपर दाईं ओर दिए गए तीन डॉट्स पर टैप करें
- Menu > Settings > Avatar पर जाएं
- Create your Avatar > Get Started > Create Manually पर टैप करें
- अपनी स्किन टोन, हेयरस्टाइल, फेस शेप और बॉडी टाइप चुनें
- Save and Continue पर टैप करें
- अपनी पसंद के अनुसार अवतार को कस्टमाइज करें
- अंत में Save पर टैप करें
चैट के जरिए अवतार बनाएं
- किसी भी चैट को खोलें
- स्टिकर आइकन → Avatar पर टैप करें
- दिए गए स्टेप्स फॉलो कर अवतार बनाएं
सेल्फी से अवतार बनाने का तरीका
- तीन डॉट्स > Settings > Avatar पर जाएं
- Create your Avatar > Get Started > Create from Selfie पर टैप करें
- कैमरा परमिशन दें (While using the app / Only this time)
- चेहरे को फ्रेम के सेंटर में रखें और फोटो क्लिक करें
- अवतार को कस्टमाइज करें
- Save and Continue पर टैप करें
- अंत में Save पर टैप करें
WhatsApp Avatar से जुड़ी जरूरी बातें
- अवतार को कभी भी डिलीट किया जा सकता है, लेकिन हटाने के बाद उसे वापस नहीं लाया जा सकता
- अवतार बनाने के बाद WhatsApp आपकी सेल्फी फोटो डिलीट कर देता है
- अवतार में Gender ऑप्शन उपलब्ध नहीं है
- लिंक्ड डिवाइस या साथी फोन पर अवतार सपोर्ट नहीं करता
WhatsApp का यह नया फीचर यूजर्स को चैटिंग के दौरान अपनी पहचान और एक्सप्रेशन दिखाने का एक नया तरीका देता है। आने वाले समय में WhatsApp अवतार से जुड़े और भी अपडेट पेश कर सकता है।
