गुरुवार के दिन पीले वस्त्र धारण करना बेहद शुभ माना जाता है। इससे गुरु ग्रह मजबूत होता है और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।
गुरुवार को केले के पेड़ में जल अर्पित करें और शुद्ध घी का दीपक जलाएं। इससे भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है।
पूजा में हल्दी का इस्तेमाल अवश्य करें। भगवान विष्णु को हल्दी का तिलक लगाएं और स्वयं भी माथे पर हल्दी का टीका लगाएं।
भगवान विष्णु को पूजा के दौरान गुड़ और भीगे हुए चने का भोग अर्पित करें। इससे जीवन में मिठास और खुशहाली आती है।
गुरुवार के दिन 'ॐ बृं बृहस्पतये नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे ज्ञान, बुद्धि और समृद्धि में वृद्धि होती है।