कच्चे और पके चावल में 'Bacillus Cereus' नाम के जीवाणु (बीजाणु) होते हैं। यह जीवाणु चावल पकने के बाद भी जीवित रह सकते हैं।
पकाए हुए चावल को गलत तरीके से दोबारा गर्म करके खाना फूड पॉइजनिंग (Food Poisoning) का कारण बन सकता है।
पके हुए चावल को कमरे के तापमान पर घंटों छोड़ दिया जाए, तो ये बैक्टीरिया तेजी से टॉक्सिन (जहर) बनाने लगते हैं जो गर्म करने पर भी खत्म नहीं होते।
पकने के 1 घंटे के भीतर बचे चावल को फ्रिज में रख दें। चावल को फ्रिज में 1 दिन (24 घंटे) से ज्यादा स्टोर न करें।
कोशिश करें कि हमेशा ताजा बना चावल ही खाएं। इस जानकारी को अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें!