मानसून में जलजनित बीमारियां जैसे टाइफाइड और हैजा तेजी से फैलती हैं। हमेशा उबला हुआ या अच्छे से फिल्टर किया पानी ही पिएं
मानसून में डेंगू और मलेरिया का खतरा बढ़ जाता है। घर के आसपास पानी न जमा होने दें और मॉस्किटो रिपेलेंट का इस्तेमाल करें।
दिन में एक बार अदरक, तुलसी, दालचीनी और काली मिर्च का काढ़ा या ग्रीन टी पिएं। यह गले के इंफेक्शन और सर्दी-जुकाम से बचाएगा।
इस मौसम में हरी सब्जियों में कीड़े और बैक्टीरिया होने की संभावना ज्यादा होती है। इन्हें पकाने से पहले गुनगुने नमक के पानी में अच्छी तरह धोएं।
ये छोटी-छोटी सावधानियां आपको और आपकी फैमिली को इस मानसूनी सीजन में फिट और सेहतमंद रखेंगी।