29 साल की हुईं अविका गौर 'बालिका वधू' की छोटी आनंदी से साउथ स्टार बनने तक का शानदार सफर
टीवी की सबसे चहेती बहू-बेटी रही अविका गौर आज अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं।
साल 2008 में शो 'बालिका वधू' में 'छोटी आनंदी' का किरदार निभाकर अविका रातों-रात सुपरस्टार बन गई थीं।
टीवी के बाद अविका ने साउथ का रुख किया। उन्होंने साल 2013 में फिल्म 'Uyyala Jampala' से तेलुगु सिनेमा में धमाकेदार डेब्यू किया।
अविका सिर्फ बड़े पर्दे तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपनी एक्टिंग का दम दिखाया।