Featuredमनोरंजन

Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna Wedding: 3 दिन बाद ‘Mrs Deverakonda’ बनेंगी रश्मिका, उदयपुर पहुंचा कपल

Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna Wedding: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पावर कपल Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna की शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए दोनों परिवार संग Udaipur पहुंच चुके हैं, जहां एयरपोर्ट पर उनका ग्रैंड वेलकम हुआ।

Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna Wedding

एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय रश्मिका ने पैपराजी का हाथ जोड़कर धन्यवाद किया। उनके चेहरे की मुस्कान बता रही थी कि वह अपने खास दिन को लेकर बेहद उत्साहित हैं। शादी से पहले रश्मिका ‘बॉस लेडी’ लुक में नजर आईं—व्हाइट पैंट और ब्लू ब्लेजर के साथ ओपन हेयर्स व न्यूड मेकअप में उनका अंदाज काफी क्लासी दिखा।

वहीं विजय देवरकोंडा भी व्हाइट शर्ट, पैंट और ब्लैक ब्लेजर में हैंडसम लुक में दिखे। उन्होंने पैप्स को स्माइल के साथ पोज दिए, हाथ हिलाकर अभिवादन किया और आभार जताते हुए वेन्यू के लिए रवाना हो गए।

26 फरवरी को सात फेरे, 4 मार्च को रिसेप्शन

सोशल मीडिया पर लीक हुए वेडिंग कार्ड के मुताबिक, कपल 26 फरवरी को सात फेरे लेगा। इसके बाद 4 मार्च को Hyderabad में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन रखा जाएगा, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, शादी इंटीमेट अफेयर होगी, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य मौजूद रहेंगे। समारोह के दौरान फोन के इस्तेमाल पर भी रोक रहेगी।

‘The Wedding of VIROSH’ नाम से होगी शादी

रविवार रात उदयपुर रवाना होने से पहले कपल ने इंस्टाग्राम पर खास नोट शेयर कर शादी की पुष्टि की। विजय और रश्मिका ने अपनी शादी को ‘The Wedding of VIROSH’ नाम दिया है—जो उनके नामों का कॉम्बिनेशन है। उन्होंने इस खुशी को अपने फैंस को समर्पित किया है।

सालों तक सीक्रेट रहा रिश्ता

रश्मिका और विजय लंबे समय से अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रहे, लेकिन दोनों ने कभी खुलकर इसे स्वीकार नहीं किया। अब शादी के ऐलान के साथ फैंस की एक्साइटमेंट चरम पर है। हर कोई इस पावर कपल को दूल्हा-दुल्हन के गेटअप में देखने का इंतजार कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *