Vicky Kaushal Katrina Kaif Baby News: माता-पिता बने विक्की-कटरीना, बेटे के जन्म के बाद शेयर की पहली पोस्ट
Vicky Kaushal Katrina Kaif Baby News: बॉलीवुड के सबसे लव्ड कपल्स में से एक विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) अब माता-पिता बन गए हैं. कपल ने अपने बेटे का इस दुनिया में स्वागत कर लिया है. शुक्रवार को दोनों ने इंस्टाग्राम पर संयुक्त पोस्ट शेयर करते हुए इस खुशखबरी को फैन्स के साथ साझा किया. कपल ने कैप्शन में लिखा— “Blessed” और साथ ही ऊँ (ॐ) का चिन्ह भी लगाया.

पोस्ट में बताया गया कि बेटे का जन्म 7 नवंबर को हुआ है. यह पोस्ट देखते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बौछार हो गई. सेलेब्स, फैन्स और इंडस्ट्री फ्रेंड्स लगातार कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं.
सितंबर में किया था प्रेग्नेंसी का खुलासा
कैटरीना कैफ ने सितंबर में Pregnancy Announcement पोस्ट के जरिए बताया था कि वह और विक्की अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं. तब से ही फैन्स और मीडिया इस गुड न्यूज का इंतजार कर रहे थे. अब आखिरकार यह इंतजार खत्म हो गया.
सेलेब्स की रिएक्शन की बाढ़
पोस्ट शेयर होते ही सेलेब्स ने कमेंट सेक्शन में बधाई संदेश लिखने शुरू कर दिये.
- रकुल प्रीत सिंह ने लिखा – “OMG बधाई हो आप दोनों को!”
- नीति मोहन ने कमेंट किया – “वधाईयां!”
विक्की पहले ही जाहिर कर चुके थे अपनी एक्साइटमेंट
कुछ दिन पहले एक इवेंट में जब विक्की से पूछा गया कि पिता बनने के बाद उन्हें सबसे ज़्यादा किस बात का इंतज़ार है, तो उन्होंने कहा था —
“सिर्फ एक पिता बनने का. ये एक बहुत बड़ा ब्लेसिंग है.”
कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने दिसंबर 2021 में राजस्थान में एक प्राइवेट वेडिंग सेरेमनी में शादी की थी. अब बेटे के जन्म के बाद यह कपल अपने नए पैरेंटहुड चैप्टर को शुरू करने जा रहा है. फैंस बेसब्री से बेबी की झलक का इंतजार कर रहे हैं.
