V Shantaram Biopic: दिग्गज फिल्ममेकर V. Shantaram की बायोपिक में तमन्ना भाटिया की एंट्री
V Shantaram Biopic: दिग्गज फिल्ममेकर वी. शांताराम (V. Shantaram) की जिंदगी पर बन रही बायोपिक फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस मेगा प्रोजेक्ट में अब एक फेमस एक्ट्रेस की एंट्री हो चुकी है। यह एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) हैं, जो इस फिल्म में शांताराम की पत्नी जयश्री का किरदार निभाने जा रही हैं।

पहले से ही इस फिल्म में एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) को वी. शांताराम की भूमिका में कास्ट किया गया है।
तमन्ना भाटिया निभाएंगी जयश्री का किरदार
मेकर्स ने हाल ही में तमन्ना भाटिया का पहला पोस्टर जारी किया है, जिसमें उनका विंटेज लुक देखने को मिल रहा है। बेबी पिंक रंग की साड़ी, क्लासिक ज्वेलरी और 60’s स्टाइल मेकअप के साथ तमन्ना बिल्कुल पुराने दौर की एक्ट्रेस की तरह नजर आ रही हैं। पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा गया— “जयश्री – एक दौर की स्टार. लीगेसी के पीछे की ताकत.” पोस्टर का सेटअप भी पुराने फिल्म सेट जैसा लग रहा है, जो फिल्म के पीरियड टच को दर्शाता है।
सिद्धांत चतुर्वेदी बनेंगे V. Shantaram
1 दिसंबर को मेकर्स ने सिद्धांत चतुर्वेदी का लुक जारी किया था। पोस्टर में उन्हें धोती-कुर्ता, कोट और सिर पर टोपी पहने दिखाया गया था। कैप्शन में लिखा था— “भारतीय सिनेमा को नया रूप देने वाला रिबेल बड़े पर्दे पर लौट आया।” इस बायोपिक का निर्देशन अभिजीत शिरीष देशपांडे कर रहे हैं।
कौन थे V. Shantaram?
वी. शांताराम भारतीय सिनेमा के उन दिग्गज फिल्मकारों में शामिल थे जिन्होंने मूक फिल्मों के दौर से लेकर रंगीन फिल्मों तक अनेक प्रयोग किए। उन्होंने हमेशा समाज, वास्तविकता और मानवीय संवेदनाओं पर आधारित सिनेमा पेश किया। इसी वजह से उन्हें भारतीय सिनेमा का पहला ‘रिबेल’ (बागी) भी कहा जाता है। उनकी प्रमुख फिल्मों में आदमी, दो आंखें बारह हाथ, नवरंग, पिंजरा जैसी उत्कृष्ट कृतियाँ शामिल हैं।
