उज्ज्वला योजना: मिलने वाले हैं 25 लाख नए फ्री गैस कनेक्शन, जानें अप्लाई करने की पूरी प्रक्रिया
उज्ज्वला योजना:
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत केंद्र सरकार ने गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। सरकार ने 25 लाख नए मुफ्त एलपीजी गैस कनेक्शन देने की मंजूरी दे दी है। इस विस्तार के बाद उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 10.58 करोड़ हो जाएगी।

वर्ष 2016 में शुरू हुई इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और गरीब परिवारों को स्वच्छ ईंधन (LPG) उपलब्ध कराना है ताकि वे लकड़ी, कोयला और उपलों से खाना बनाने की मजबूरी से मुक्त हो सकें।
उज्ज्वला योजना के फायदे
- मुफ्त गैस कनेक्शन और चूल्हा
- ₹550 में रियायती सिलेंडर
- पहली बार सिलेंडर रिफिल मुफ्त
- ब्याज मुक्त कर्ज की सुविधा
- महिला मुखिया के नाम पर कनेक्शन
पात्रता
- महिला आवेदक भारतीय नागरिक होनी चाहिए
- उम्र 18 साल से अधिक
- BPL, SC/ST, अंत्योदय अन्न योजना के लाभार्थी
- प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थी
- चाय बागान, वनवासी और द्वीप समूहों में रहने वाले लोग
जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- बैंक अकाउंट डिटेल्स
- पासपोर्ट साइज फोटो
- निवास प्रमाण पत्र
आवेदन की प्रक्रिया
ऑनलाइन आवेदन:
- उज्ज्वला योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- “Apply for New Ujjwala 2.0 Connection” पर क्लिक करें।
- इंडेन, भारत गैस या HP गैस में से एजेंसी चुनें।
- e-KYC पूरी करें, दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन सबमिट करें।
ऑफलाइन आवेदन:
- KYC फॉर्म और जरूरी Annexure डाउनलोड करें।
- दस्तावेज अटैच करके नजदीकी LPG डिस्ट्रीब्यूटर को जमा करें।
पैसा कैसे मिलेगा?
उज्ज्वला योजना के तहत सिलेंडर की सब्सिडी DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए सीधे महिला मुखिया के बैंक अकाउंट में भेजी जाती है।
