Featuredविदेश

UAE Visa Ban 2026: 9 देशों के लिए टूरिस्ट और वर्क वीजा पर लगी रोक

UAE Visa Ban 2026:

सुरक्षा और स्वास्थ्य कारणों से बड़ा फैसला, जानिए किन देशों के नागरिकों पर पड़ेगा असर

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने एक बड़ा फैसला लेते हुए 9 देशों के नागरिकों के लिए टूरिस्ट और वर्क वीजा आवेदन पर अस्थायी रोक लगा दी है। यह प्रतिबंध वर्ष 2026 से लागू होगा और तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार नया आदेश जारी नहीं करती।

UAE Visa Ban 2026


किन देशों पर लागू है UAE वीज़ा बैन?

इस निर्णय का असर निम्नलिखित देशों के नागरिकों पर पड़ेगा:

  • अफगानिस्तान
  • लिबिया
  • यमन
  • सोमालिया
  • लेबनान
  • बांग्लादेश
  • कैमरून
  • सूडान
  • युगांडा

UAE वीजा बैन के पीछे कारण

UAE सरकार ने इस कदम को सुरक्षा चिंताओं, स्वास्थ्य प्रोटोकॉल और कूटनीतिक कारणों से जोड़ा है।

  • पहचान दस्तावेज़ों में धोखाधड़ी
  • आतंकवाद से जुड़े खतरे
  • कोविड-19 के बाद स्वास्थ्य निगरानी संबंधी मुद्दे
  • डिजिटल इमीग्रेशन सुधार

किन लोगों पर नहीं होगा असर?

जिनके पास पहले से वैध वीजा है, वे UAE में रह सकते हैं और काम कर सकते हैं। केवल नई वीजा एप्लीकेशन अस्थायी रूप से स्वीकार नहीं की जाएगी।

रोजगार और पर्यटन पर असर

इस प्रतिबंध का सीधा प्रभाव उन देशों के वर्कफोर्स और टूरिज्म सेक्टर पर पड़ेगा।

  • निर्माण, घरेलू कार्य, रिटेल और सेवा क्षेत्रों की नौकरियों पर असर
  • प्रवासी मजदूरों द्वारा अपने परिवारों को भेजी जाने वाली आर्थिक मदद प्रभावित
  • पर्यटक संख्या में गिरावट

आगे क्या?

फिलहाल इस प्रतिबंध की कोई निश्चित समाप्ति तिथि घोषित नहीं की गई है। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि हालात सामान्य और सुरक्षित होने पर UAE फिर से इन देशों के नागरिकों के लिए वीजा आवेदन खोलेगा। तब नए नियमों के तहत स्वास्थ्य प्रमाणपत्र और कड़े दस्तावेज़ सत्यापन आवश्यक होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *