Featuredऑटोमोबाइल

TVS Motors: GST कटौती का सीधा लाभ ग्राहकों को TVS Motors ने घटाई बाइक और स्कूटर की कीमतें

TVS Motors: त्योहारों के मौसम में दोपहिया वाहन खरीदने वालों के लिए खुशखबरी है। सरकार द्वारा 350cc से कम क्षमता वाली मोटरसाइकिलों और स्कूटरों पर जीएसटी दर घटाने के फैसले के बाद TVS Motor Company ने अपने कई लोकप्रिय मॉडलों की कीमतों में कटौती की है। कंपनी का कहना है कि नई दरें तुरंत प्रभाव से लागू हो गई हैं और ग्राहक सीधे इसका फायदा उठा सकते हैं।

TVS Motors


किन मॉडलों पर कितना हुआ फायदा?

टीवीएस ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कम्यूटर बाइक और स्कूटरों की कीमतें कम कर दी हैं। इसमें Jupiter 110 और 125, Ntorq 125 और 150, XL 100, Radeon, Sport, Star City, Raider और Zest जैसे मॉडल शामिल हैं।

  • Jupiter 110: पुरानी कीमत ₹78,881 → नई कीमत ₹72,400 → लाभ ₹6,481
  • Jupiter 125: पुरानी कीमत ₹82,395 → नई कीमत ₹75,600 → लाभ ₹6,795
  • Ntorq 125: पुरानी कीमत ₹88,142 → नई कीमत ₹80,900 → लाभ ₹7,242
  • Ntorq 150: पुरानी कीमत ₹1,19,000 → नई कीमत ₹1,09,400 → लाभ ₹9,600
  • XL 100: पुरानी कीमत ₹47,754 → नई कीमत ₹43,400 → लाभ ₹4,354
  • Radeon/Sport: पुरानी कीमत ₹59,950 → नई कीमत ₹55,100 → लाभ ₹4,850
  • Star City: पुरानी कीमत ₹78,586 → नई कीमत ₹72,200 → लाभ ₹6,386
  • Raider: पुरानी कीमत ₹87,625 → नई कीमत ₹80,900 → लाभ ₹6,725
  • Zest: पुरानी कीमत ₹76,891 → नई कीमत ₹70,600 → लाभ ₹6,291

क्यों मिली कीमतों में राहत?

केंद्र सरकार ने हाल ही में GST दरों में कमी की घोषणा की थी, जिसका सीधा असर टू-व्हीलर मार्केट पर पड़ा। उद्योग जगत के जानकारों का मानना है कि इस फैसले से दिवाली सीजन में बिक्री बढ़ेगी और ग्राहकों को बेहतर विकल्प मिलेंगे।

TVS Motors का बयान

टीवीएस मोटर कंपनी ने कहा कि यह कीमतें बेस वेरिएंट पर लागू होंगी। अन्य वेरिएंट और लोकेशन के हिसाब से कीमतों में हल्का अंतर हो सकता है। कंपनी ने ग्राहकों को नए GST ढांचे से मिलने वाले लाभ की जानकारी देना शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *