Featuredऑटोमोबाइल

TVS Apache RTX 300: दिसंबर में लॉन्च होगी TVS की पहली एडवेंचर बाइक, हाई-टेक फीचर्स के साथ

TVS Apache RTX 300: भारतीय टू-व्हीलर निर्माता TVS Motor Company अब एडवेंचर टूरिंग सेगमेंट में एंट्री करने जा रही है। कंपनी अपनी पहली एडवेंचर बाइक TVS Apache RTX 300 को MotoSoul 2025 इवेंट (5-6 दिसंबर, गोवा) के दौरान पेश करेगी। यह बाइक दमदार इंजन, एडवांस फीचर्स और आकर्षक डिजाइन के साथ आएगी।

डिजाइन और लुक (TVS Apache RTX 300)

लंबी दूरी की यात्राओं को ध्यान में रखकर बाइक को डिजाइन किया गया है।

  • बड़ा विंडस्क्रीन
  • मजबूत नकल गार्ड
  • स्टाइलिश स्प्लिट हेडलाइट्स
  • मस्क्युलर बॉडी पैनल्स
  • स्लिम टेल सेक्शन

ये सभी एलिमेंट्स इसे न सिर्फ एडवेंचर-फ्रेंडली बल्कि प्रीमियम लुकिंग भी बनाते हैं।


इंजन और परफॉर्मेंस

TVS Apache RTX 300 में मिलेगा 299cc लिक्विड-कूल्ड इंजन, जो:

  • 35 PS पावर और
  • 28.5 Nm टॉर्क जनरेट करेगा।
    साथ ही इसमें होगा:
  • 6-स्पीड गियरबॉक्स
  • स्लिपर क्लच
  • बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर

यह वही इंजन है जिसे पहली बार MotoSoul 2024 में दिखाया गया था।


फीचर्स और टेक्नोलॉजी

  • स्टील ट्रेलिस फ्रेम, इनवर्टेड फ्रंट फोर्क, एडजस्टेबल मोनोशॉक
  • 19-इंच फ्रंट और 17-इंच रियर अलॉय व्हील्स
  • ड्यूल-पर्पस ट्यूबलेस टायर
  • स्विचेबल ड्यूल-चैनल ABS
  • 5-इंच TFT डिस्प्ले, ब्लूटूथ, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन
  • कॉल/मैसेज अलर्ट, मल्टीपल राइडिंग मोड्स
  • स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल

इन फीचर्स के चलते यह बाइक सीधे एडवेंचर टूरिंग सेगमेंट को टारगेट करेगी।


कीमत और मुकाबला

  • अनुमानित कीमत: ₹2.5 लाख (एक्स-शोरूम)
  • मुकाबला:
    • KTM 250 Adventure
    • Suzuki V-Strom SX 250
    • Yezdi Adventure (2025)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *