Travel News: मिडिल ईस्ट तनाव का असर दुबई-यूरोप ट्रैवल में 70% तक गिरावट, एयरफेयर महंगा
Travel News: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब भारत के ट्रैवल सेक्टर पर भी साफ दिखने लगा है। छत्तीसगढ़ से गर्मी की छुट्टियों में दुबई और यूरोप घूमने जाने वाले यात्रियों की संख्या में इस साल भारी गिरावट दर्ज की गई है। ट्रैवल एजेंसियों के मुताबिक, पिछले साल की तुलना में इस बार 60 से 70 फीसदी तक कम बुकिंग हुई है।

यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट
हर साल गर्मियों में बड़ी संख्या में लोग विदेश यात्रा का प्लान बनाते हैं, खासकर दुबई और यूरोप जैसे डेस्टिनेशन के लिए। लेकिन इस बार मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और युद्ध जैसी स्थिति के कारण लोग ट्रैवल प्लान टाल रहे हैं या कैंसिल कर रहे हैं।
एयरफेयर में भारी बढ़ोतरी
अंतरराष्ट्रीय हालात का असर सिर्फ यात्रियों की संख्या पर ही नहीं पड़ा, बल्कि फ्लाइट टिकट के दाम भी तेजी से बढ़े हैं। ट्रैवल एजेंसियों का कहना है कि यूरोप के लिए एयरफेयर पहले की तुलना में काफी महंगा हो गया है, जिससे आम लोगों के लिए विदेश यात्रा करना मुश्किल हो गया है।
ट्रैवल इंडस्ट्री पर असर
व्यास ट्रैवल सर्विसेज के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ व्यास के अनुसार, “इस बार गर्मी की छुट्टियों में ट्रैवल बुकिंग में 60 से 70 फीसदी तक गिरावट आई है। मिडिल ईस्ट के हालात के चलते लोग यात्रा करने से बच रहे हैं।”
आगे और बढ़ सकता है असर
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि मिडिल ईस्ट में हालात जल्द सामान्य नहीं हुए, तो आने वाले समय में ट्रैवल इंडस्ट्री पर इसका असर और ज्यादा गहरा सकता है।
