Train Cancelled: यात्रियों की बढ़ी परेशानी, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 7 ट्रेनें रद्द
Train Cancelled: छत्तीसगढ़ से यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण मध्य रेलवे (SECR) के सिकंदराबाद मंडल के अंतर्गत काजीपेट–बल्लारशाह सेक्शन में तीसरी लाइन और नई लाइन की कमीशनिंग के लिए प्री-एनआई और एनआई कार्य किया जा रहा है। इस तकनीकी कार्य के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली कई यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

रेलवे के इस फैसले से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है, क्योंकि छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 7 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जबकि कुछ ट्रेनों के रूट बदले गए हैं और कुछ देरी से चलेंगी।
रद्द की गई ट्रेनें (Train Cancelled List)
रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार निम्नलिखित ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में रद्द रहेंगी—
- गाड़ी संख्या 22647 कोरबा–तिरुवनंतपुरम (कोच्चुवेली) एक्सप्रेस
28, 31 जनवरी और 4, 7, 11 व 14 फरवरी (6 फेरे) - गाड़ी संख्या 22648 कोच्चुवेली–कोरबा एक्सप्रेस
26, 29 जनवरी तथा 2, 5, 9 व 12 फरवरी (6 फेरे) - गाड़ी संख्या 07005 सिकंदराबाद–रक्सौल एक्सप्रेस
26 जनवरी तथा 2, 9 फरवरी (3 फेरे) - गाड़ी संख्या 07006 रक्सौल–सिकंदराबाद एक्सप्रेस
29 जनवरी, 5 और 12 फरवरी (3 फेरे) - गाड़ी संख्या 03253 पटना–चर्लपल्ली एक्सप्रेस
26, 28 जनवरी और 2, 4, 9 व 11 फरवरी (6 फेरे) - गाड़ी संख्या 07255 चर्लपल्ली–पटना एक्सप्रेस
28 जनवरी, 4 और 11 फरवरी (3 फेरे) - गाड़ी संख्या 07256 चर्लपल्ली–पटना एक्सप्रेस
30 जनवरी और 6, 13 फरवरी (3 फेरे)
रूट बदलकर चलने वाली ट्रेनें
- गाड़ी संख्या 12251 यशवंतपुर–कोरबा एक्सप्रेस
27 जनवरी और 3, 10, 13 फरवरी
परिवर्तित मार्ग: काचीगुडा – निजामाबाद – मुदखेड़ – नागपुर – दुर्ग – बिलासपुर
देरी से चलने वाली ट्रेन
- गाड़ी संख्या 17008 दरभंगा–सिकंदराबाद एक्सप्रेस
11 फरवरी को 1 घंटा 15 मिनट देरी से रवाना होगी
यात्रियों से अपील
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य ले लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
