Featuredछत्तीसगढ़ट्रेवल

Train Cancelled: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 9 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखें पूरी सूची और तारीखें

Train Cancelled: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर जोन ने नागपुर मंडल में प्रस्तावित अधोसंरचना विकास कार्यों के चलते छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 9 पैसेंजर ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया है। रेलवे प्रशासन के अनुसार यह निर्णय समपार फाटक क्रमांक 481 (किमी 948/19-21) बोरतलाव–दरेकसा खंड पर बॉक्स पुशिंग कार्य के तहत आरएच-गर्डर (RH-Girder) लॉन्चिंग एवं डी-लॉन्चिंग के कारण लिया गया है।

Train Cancelled

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार 13-14 फरवरी 2026 तथा 13-14 मार्च 2026 को अप एवं डाउन लाइन पर ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा। वहीं तृतीय लाइन पर भी लॉन्चिंग और डी-लॉन्चिंग कार्य किया जाएगा। इस दौरान कई यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

रद्द की गई ट्रेनों की सूची

  1. गाड़ी संख्या 68721 रायपुर – डोंगरगढ़ मेमू
    13, 14 फरवरी एवं 13, 14 मार्च 2026 को रद्द
  2. गाड़ी संख्या 68723 डोंगरगढ़ – गोंदिया मेमू
    13, 14 फरवरी एवं 13, 14 मार्च 2026 को रद्द
  3. गाड़ी संख्या 68724 गोंदिया – रायपुर मेमू
    14, 15 फरवरी एवं 14, 15 मार्च 2026 को रद्द
  4. गाड़ी संख्या 68741 दुर्ग – गोंदिया मेमू
    13, 14 फरवरी एवं 13, 14 मार्च 2026 को रद्द
  5. गाड़ी संख्या 68744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी – गोंदिया मेमू
    13, 14 फरवरी एवं 13, 14 मार्च 2026 को रद्द
  6. गाड़ी संख्या 68711 डोंगरगढ़ – गोंदिया मेमू
    13, 14 फरवरी एवं 13, 14 मार्च 2026 को रद्द
  7. गाड़ी संख्या 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी – गोंदिया मेमू
    13, 14 फरवरी एवं 13, 14 मार्च 2026 को रद्द
  8. गाड़ी संख्या 68715 बालाघाट – नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू
    13, 14 फरवरी एवं 13, 14 मार्च 2026 को रद्द
  9. गाड़ी संख्या 68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी – बालाघाट मेमू
    13, 14 फरवरी एवं 13, 14 मार्च 2026 को रद्द

विनियमित (Regulated) ट्रेनें

  • गाड़ी संख्या 18109 टाटा – नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस
    13.02.2026 एवं 13.03.2026 को दुर्ग–बोरतलाव खंड के बीच विनियमित
  • गाड़ी संख्या 18239 कोरबा – नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस
    13.02.2026 एवं 13.03.2026 को दुर्ग–बोरतलाव खंड के बीच विनियमित

क्यों रद्द की गईं ट्रेनें?

रेलवे प्रशासन के अनुसार यह फैसला यात्री सुरक्षा और अधोसंरचना मजबूती के मद्देनजर लिया गया है। बॉक्स पुशिंग और आरएच-गर्डर लॉन्चिंग कार्य रेलवे ट्रैक की संरचना को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक है। हालांकि इस दौरान यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति आधिकारिक वेबसाइट या रेलवे हेल्पलाइन से अवश्य जांच लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *