Featuredमनोरंजन

Two Much With Kajol and Twinkle का ट्रेलर रिलीज: 25 सितंबर से प्राइम वीडियो पर होगा ग्लोबल प्रीमियर

Two Much With Kajol and Twinkle: प्राइम वीडियो ने अपने बहुप्रतीक्षित टॉक शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ (Two Much With Kajol and Twinkle) का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर में मस्ती, करियर की चर्चित कहानियाँ, अफवाहें, और ग्लैमर से भरपूर बातचीत देखने को मिलती है। यह शो 25 सितंबर 2025 से भारत समेत 240 से ज्यादा देशों में स्ट्रीम होगा। शो का हर नया एपिसोड हर गुरुवार को प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा।

Two Much With Kajol and Twinkle

इस शो में बॉलीवुड की दो लोकप्रिय अभिनेत्रियाँ काजोल (Kajol) और ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) पहली बार को-होस्ट के रूप में साथ दिखाई देंगी। दोनों की दोस्ती और बेबाक बातचीत का अंदाज़ दर्शकों को पसंद आने वाला है। काजोल ने कहा, “हम दोनों जब साथ होते हैं तो माहौल मस्ती से भर जाता है। इसी से इस शो का आइडिया आया है। यहाँ न कोई स्क्रिप्ट है, न बोरिंग सवाल — सबकुछ असली और बिना फ़िल्टर होगा।”

वहीं, ट्विंकल खन्ना ने कहा, “सबसे अच्छी बातचीत वही होती है जिसमें ईमानदारी और ह्यूमर हो। यही टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल की आत्मा है। हम वही सवाल पूछते हैं जिनके जवाब सब जानना चाहते हैं और इसमें सितारे भी खुलकर सामने आते हैं।”

यह शो प्राइम वीडियो का नया अनस्क्रिप्टेड ओरिजिनल है, जिसे बनिजे एशिया ने प्रोड्यूस किया है। पहले सीजन में दर्शकों को ग्लैमरस और लोकप्रिय सितारों की शानदार गेस्ट लिस्ट देखने को मिलेगी।

यह शो न सिर्फ मनोरंजन का बेहतरीन प्लेटफॉर्म बनेगा, बल्कि बॉलीवुड की दुनिया के पर्दे के पीछे की कहानियों को भी उजागर करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *