Featuredराशिफल

ग्रहों का खेल, जीवन का मेल – जानिए 29 जुलाई का राशिफल

मेष ( Aries ):

नए व्यापार करने के अवसर मिलेंगे शुभ कार्य का योग बन रहा है। जमीन एवं वाहन खरीदने का योग बन रहा है। स्थिति सामान्य रहेगी. दान धर्म बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। वृद्धजनों की सेवा करेंगे और सायंकाल का समय किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus):

यह समय आपके लिए भाग्यशाली है। बिजनेस में किसी नये प्रोजेक्ट को शुरू कर सकते हैं। भाई बहन को सुख समृद्धि में वृद्धि का योग बन रहा है। नए व्यापार के अवसर मिलेंगे अपने हर काम को आप सही ढंग से करेंगे।

मिथुन (Gemini):

इस राशि के विद्यार्थियों, खिलाड़ियों के लिए सर्वोत्तम समय चल रहा है। विद्यार्थियों के कैरियर के लिए बहुत प्रतिकूल समय है। आज सेल्फ-केयर और मेडिटेशन के लिए समय अवश्य निकालें। मंगलवार का दिन आपकी किस्मत का ताला खुल सकता है। संचार से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है। परिवार का साथ मिलेगा.

कर्क राशि (Cancer):

शुभ कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज आप अपने व्यवसाय के लिए जो भी निर्णय लेंगे, उसका भविष्य में आपको लाभ मिलेगा। सायंकाल का समय माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

सिंह राशि (Leo):

आज का दिन विद्या व वाणी से धन लाभ होने का योग बन रहा है। आज कुछ ऐसा काम पूरा होगा, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। परिवार में लंबे समय से अगर कोई कड़वाहट चल रही थी तो वह आज समाप्त हो जाएगी समय का सदुपयोग करें। समय आपके अनुकूल है।

कन्या (Virgo):

आज का दिन बेहतरीन रहेगा। इस दिन कन्या राशि वालों की राशि में चंद्रमा का गोचर होगा, इस दौरान आपका मन शांत रहेगा आप अपने डिसीजन अच्छे से ले पाएंगे। आज आप बहुत कूल और शांत भाव के साथ अपने कार्यों को करेंगे।आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ सकती है। सार्वजनिक जीवन में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा की संभावना है।

तुला (Libra):

तुला राशि वालों को सामाजिक कार्यों में पॉजीटिव रिजल्ट प्राप्त हो सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आज के दिन रिस्क लेने से न डरें क्योंकि लंबे समय में इसका फायदा हो सकता है। व्यवसाय-धंधे में विस्तार होगा और लाभ की स्थिति रहेगी। धन संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी। आपके अपने हर काम को मन लगाकर करेंगे।

वृश्चिक (Scorpio):

अचानक धन लाभ की उम्मीद है। यश, कीर्ति और सफलता मिलेगी। सावन सोमवार की वजह से घर में भक्तिमय माहौल रहेगा और दान पुण्य के कार्यों में धन खर्च भी करेंगे।

धनु (Sagittarius):

छात्रों के लिए समय अनुकूल है। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। व्यापार में सारे काम बनेंगे। परिवार में सभी सदस्यों के बीच प्रेम भाव बना रहेगा और भाई-बहनों का साथ भी मिलेगा।

मकर (Capricorn):

भाग्य का साथ आपको मिलेगा। माता-पिता का सहयोग आपके साथ हर कदम रहेगा। धार्मिक आयोजन हो सकते हैं। व्यापार का विस्तार कर सकेंगे। शेयर मार्केट में निवेश के लिए अच्छा समय है।

कुम्भ (Aquarius):

खुद पर विश्वास करें। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। व्यापार में लक्ष्मीजी की कृपा आप पर हो सकती है, जिससे धन लाभ होने के आसार हैं।

मीन (Pisces):

आज के दिन आप खुद को पॉजिटिव फीलिंग्स से भरा हुआ पाएंगे। नए चैलेंज का सामना करने से न डरें। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version