Aaj Ka Rashifal: आज किन राशियों को मिलेगा फायदा, किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें दैनिक राशिफल
Aaj Ka Rashifal 9 February 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की चाल व्यक्ति के जीवन के हर पहलू को प्रभावित करती है। आज गुरु मिथुन राशि में वक्री, केतु सिंह, चंद्रमा तुला, सूर्य और मंगल मकर, बुध-शुक्र-राहु कुंभ और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। इन ग्रह योगों के कारण कुछ राशियों को आज विशेष लाभ मिलेगा, जबकि कुछ राशियों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

मेष राशि
आज पारिवारिक और दांपत्य जीवन बेहद सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों ही शानदार रहेंगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों अच्छे रहेंगे। हरी वस्तु का दान शुभ रहेगा।
वृषभ राशि
शत्रुओं पर आपका दबदबा बना रहेगा। ज्ञान और अनुभव में वृद्धि होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रह सकता है, लेकिन प्रेम, संतान और व्यापार में स्थिति मजबूत रहेगी। गणेश जी को प्रणाम करें।
मिथुन राशि
विद्यार्थियों, लेखकों और रचनात्मक लोगों के लिए अच्छा समय है। भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। प्रेम और संतान मध्यम, जबकि स्वास्थ्य और व्यापार सामान्य से बेहतर रहेंगे। काली जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।
कर्क राशि
भूमि, भवन या वाहन खरीदने के प्रबल योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार भी अच्छा चलेगा। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि
व्यापार के लिहाज से दिन शुभ है। पराक्रम से सफलता मिलेगी और करियर में तरक्की होगी। स्वास्थ्य, प्रेम और संतान की स्थिति मजबूत रहेगी। सूर्य को जल अर्पित करें।
कन्या राशि
धन आगमन के योग हैं और परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। निवेश फिलहाल टालें और वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छे रहेंगे। हरी वस्तु पास रखें।
तुला राशि
समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। जरूरत की चीजें समय पर मिलेंगी। सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों ही पक्ष मजबूत रहेंगे। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि
मन में अकारण चिंता और भय रह सकता है। सिर दर्द या आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है। खर्च बढ़ सकता है, लेकिन कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी। प्रेम, संतान और व्यापार अच्छे रहेंगे। सफेद वस्तु का दान करें।
धनु राशि
आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने स्रोतों से भी लाभ मिलेगा। यात्रा के योग हैं। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान और व्यापार सभी क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। पीली वस्तु पास रखें।
मकर राशि
राजनीतिक और प्रशासनिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय संभव है। व्यापार और करियर में उन्नति होगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।
कुंभ राशि
स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। भाग्य आपका साथ देगा और यात्रा के योग बनेंगे। व्यापार भी अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करें।
मीन राशि
आज विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है और चोट-चपेट की आशंका है। परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल रहेंगी। प्रेम, संतान मध्यम और व्यापार अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।
