Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों को होगी छप्परफाड़ कमाई
Aaj Ka Rashifal: आज का दिन खास है क्योंकि पंचमी तिथि सुबह 9:58 बजे तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। भरणी नक्षत्र सुबह 11:58 तक रहेगा और फिर कृत्तिका नक्षत्र आरंभ होगा। वहीं योग की बात करें तो दोपहर 1:44 तक व्याघात योग और उसके बाद हर्षण योग रहेगा। चंद्रमा शाम 5:30 बजे तक मेष राशि में और उसके बाद वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे।

मेष राशि
परिवारिक कार्यों में भागदौड़ रहेगी। सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा। निवेश से लाभ संभव है, लेकिन संतान को लेकर चिंता रह सकती है। कार्यस्थल पर प्रसन्नता का माहौल रहेगा। कटु वचन से बचें।
वृषभ राशि
आज आपकी सोच और कार्य में सामंजस्य जरूरी है। रोजगार के अवसर मिलेंगे। पुराने आर्थिक मामलों का समाधान संभव है। खुद को व्यवस्थित करने पर ही प्रगति होगी।
मिथुन राशि
अनावश्यक चिंता से बचें। खर्च बढ़ने से तनाव हो सकता है। चोट या दुर्घटना की संभावना है, इसलिए सावधान रहें। अध्ययन में बाधा आ सकती है। विवादों से दूरी बनाए रखें।
कर्क राशि
दिन अनुभवपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी से मतभेद संभव हैं। बकाया वसूली होगी और रोजगार के अवसर मिलेंगे। अनावश्यक खर्च परेशान कर सकता है। विवादों से बचकर रहें।
सिंह राशि
आज आपकी संगत बदलने से जीवन में बदलाव दिखेगा। व्यवसाय में नई योजना से लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। कार्यप्रणाली में सुधार होगा और प्रगति मिलेगी।
कन्या राशि
सुबह के समय काम अटक सकते हैं। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। नौकरी और निवेश लाभ देंगे। नेत्र पीड़ा हो सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
तुला राशि
संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी न करें। जोखिम भरे कामों से बचें। वाहन और मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। किसी समारोह या आयोजन की योजना बन सकती है।
वृश्चिक राशि
जीवनसाथी से विवाद संभव है लेकिन आपसी सहमति से मामले हल होंगे। मांगलिक कार्यों में बाधा दूर होगी और लाभ मिलेगा। राजनीतिक मामलों में विरोध हो सकता है।
धनु राशि
संपत्ति संबंधी कार्य लाभ देंगे। संतान की जरूरतों को समझें लेकिन अनुचित जिद पर रोक लगाएं। निर्णय लेने की क्षमता कमजोर पड़ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मकर राशि
आज सहयोग की भावना रखें। पिता से मतभेद खत्म होंगे। नए कारोबार में निवेश सोच-समझकर करें। परिवार में समारोह की तैयारियों में व्यस्त रहेंगे।
कुंभ राशि
चौंकाने वाले समाचार मिल सकते हैं। मनचाही नौकरी के लिए मेहनत बढ़ानी होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों पर अपेक्षाएं न रखें। गुलाबी रंग का प्रयोग शुभ रहेगा।
मीन राशि
व्यापार में परिश्रम अधिक रहेगा लेकिन लाभ अपेक्षाकृत कम मिलेगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। सूझबूझ से धन लाभ होगा। निवेश और नौकरी लाभकारी साबित होंगे। प्रेम संबंध सफल होंगे।