Aaj Ka Rashifal: धनु राशि के जातकों को गुस्से पर काबू रखना होगा, जानिए बाकी सभी राशियों का हाल
Aaj Ka Rashifal:
आज का दिन ज्यादातर राशियों के लिए सामान्य से शुभ रहेगा। मेष, सिंह और कर्क को खुशियां और तरक्की मिलेगी, वृषभ व मकर को धन लाभ होगा। मिथुन, कन्या और धनु को वाणी व गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए। तुला और कुंभ को स्वास्थ्य व कामकाज में सतर्कता रखनी होगी। वृश्चिक व मीन के लिए नई शुरुआत और यात्रा के शुभ संकेत हैं।

मेष राशि
आज का दिन खुशखबरी देने वाला रहेगा। घर में सुख-शांति का वातावरण बनेगा। किसी नए मेहमान का आगमन संभव है। अविवाहित जातकों को किसी से आकर्षण हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अनावश्यक बहस से बचें, वरना माहौल बिगड़ सकता है।
वृषभ राशि
आर्थिक दृष्टि से लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं अपनाना फायदेमंद होगा। पिता की सलाह से निर्णय लेना बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना होगा। दूसरों के लिए अच्छा सोचेंगे, लेकिन लोग गलत समझ सकते हैं।
मिथुन राशि
वाणी और व्यवहार में संयम बरतें। किसी बात को लेकर मन अशांत रह सकता है। संतान से कोई शुभ समाचार मिलेगा। दांपत्य जीवन में थोड़ी खटपट रहेगी। व्यवसाय में बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। राजनीति में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं।
कर्क राशि
दिन कुछ उलझनों से भरा हो सकता है, लेकिन जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। लंबे समय से रुका कोई काम पूरा होगा। खेलकूद में रुचि बढ़ सकती है। दूसरों पर काम का बोझ डालने से बचें।
सिंह राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। विरोधियों की बातों में न आएं। कार्यक्षेत्र में तरक्की या प्रमोशन की संभावना है। परिवार में पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है। सामाजिक कार्यक्रम में सावधानी से बोलें। पैसों से जुड़ा कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।
कन्या राशि
वाद-विवाद से बचें। निर्णय सोच-समझकर लें। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। संतान नौकरी या शिक्षा के सिलसिले में बाहर जा सकती है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है, ध्यान दें।
तुला राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में ज्यादा लाभ की संभावना नहीं है। दोस्तों संग समय व्यतीत होगा। पुरानी चिंता दूर होगी। आलस्य न करें, वरना काम अटक सकता है। परिवार की समस्या वरिष्ठों की मदद से सुलझ सकती है।
वृश्चिक राशि
नई शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है। मन में कुछ असमंजस रहेगा। काम में जल्दबाजी न करें। प्रतियोगिता में जीत के आसार हैं। संपत्ति संबंधी लाभ हो सकता है। जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं।
धनु राशि
गुस्से से बचें। किसी बात पर घर के वरिष्ठ आपसे नाराज़ हो सकते हैं। जल्दबाजी में निर्णय न लें। परिवार के किसी सदस्य को नौकरी मिलने की संभावना है। आर्थिक मामलों में थोड़ी दिक्कत रहेगी। संतान कोई महंगी फरमाइश कर सकती है।
मकर राशि
कानूनी मामलों में राहत मिलेगी। व्यवसाय में बदलाव लाभकारी रहेगा। पार्टनरशिप में सतर्क रहें। नौकरी में गोपनीय बातें साझा न करें। परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर चिंता दूर होगी।
कुंभ राशि
स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। मौसम का असर हो सकता है। घर में शुभ कार्यक्रम होगा। नया काम शुरू करने की योजना पूरी होगी। यात्रा में खानपान का ध्यान रखें। भाइयों का सहयोग मिलेगा।
मीन राशि
आज सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। किसी बात से मन दुखी हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। राजनीति से जुड़े लोग सोच-समझकर निर्णय लें। लंबी यात्रा का योग है।
