Featuredराशिफल

Aaj Ka Rashifal: 29 जनवरी 2026 को सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा? पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 29 January 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की चाल का असर हमारे जीवन के हर क्षेत्र पर पड़ता है। 29 जनवरी 2026, गुरुवार को चंद्रमा वृषभ राशि में, गुरु मिथुन में, केतु सिंह में, सूर्य-बुध-शुक्र-मंगल मकर में, राहु कुंभ में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Aaj Ka Rashifal 29 January 2026


मेष राशि

व्यापार और करियर में बड़ी मजबूती आएगी। कोर्ट-कचहरी में सफलता, धन आगमन और परिवार में खुशियां मिलेंगी। प्रेम, संतान और सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
उपाय: सूर्य को जल दें और काली जी को प्रणाम करें।

वृषभ राशि

आकर्षण और आत्मविश्वास बढ़ेगा। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम-संतान का सहयोग और रोजगार में तरक्की के योग हैं। भाग्य आपका साथ देगा।
उपाय: हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि

थोड़ा संभलकर चलने का समय है। स्वास्थ्य, खर्च और मानसिक तनाव बढ़ सकता है। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। यह स्थिति अस्थायी है।
उपाय: हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि

आय में उतार-चढ़ाव के साथ शुभ समाचार और यात्रा के योग हैं। नौकरी में स्थिति अच्छी, लेकिन दांपत्य जीवन में थोड़ी ठंडक रह सकती है।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि

व्यवसाय ठीक रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य मध्यम रह सकता है। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी।
उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।

कन्या राशि

मानसिक बेचैनी रहेगी। बच्चों की सेहत और रिश्तों में संयम जरूरी है। भाग्य साथ देगा और यात्रा के योग बनेंगे।
उपाय: शनिदेव को प्रणाम करें।

तुला राशि

घरेलू तनाव और स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें। वाहन धीरे चलाएं। प्रेम और व्यापार सामान्य से अच्छे रहेंगे।
उपाय: शनिदेव को प्रणाम करें।

वृश्चिक राशि

बहुत अच्छा समय है। करियर में सफलता, प्रेम संबंधों में मधुरता और व्यापार में तरक्की होगी।
उपाय: पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि

धन लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य में हल्का उतार-चढ़ाव रह सकता है। कुल मिलाकर शुभ समय।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि

भावुकता और क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों में अच्छा समय है।
उपाय: तांबे की वस्तु दान करें।

कुंभ राशि

गृह कलह और सरकारी मामलों में उलझन संभव है। पार्टनरशिप और रिश्तों में सावधानी जरूरी।
उपाय: काली जी को प्रणाम करें।

मीन राशि

व्यवसाय और पराक्रम मजबूत रहेगा। राजनीतिक या सामाजिक क्षेत्र में लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।
उपाय: नीली वस्तु का दान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *