Aaj Ka Rashifal: 25 जनवरी 2026 को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का भविष्यफल
Aaj Ka Rashifal 25 January 2026 : 25 जनवरी 2026, रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रविवार को सूर्य देव की पूजा करने से मान-सम्मान, आत्मबल और करियर में स्थिरता बनी रहती है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर आज का दिन कुछ राशियों के लिए करियर और धन के लिहाज से शुभ रहने वाला है, जबकि कुछ राशि वालों को स्वास्थ्य और रिश्तों में सतर्कता बरतनी होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

मेष राशि (Aries)
आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। लॉन्ग ड्राइव या छोटी यात्रा का योग बन सकता है। नौकरी में तरक्की के संकेत हैं, लेकिन स्थान परिवर्तन संभव है। आय में वृद्धि होगी। वर्क फ्रॉम होम वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा।
वृषभ राशि (Taurus)
क्रोध से बचें और बातचीत में संयम रखें। आर्थिक चुनौतियों को समझदारी से संभाल लेंगे। टेक्नोलॉजी सेक्टर से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा।
मिथुन राशि (Gemini)
परिस्थितियां थोड़ी चुनौतीपूर्ण रह सकती हैं, इसलिए जोखिम न लें। व्यापार सामान्य रहेगा, लेकिन पूंजी निवेश से बचें। पढ़ाई और परीक्षा में लापरवाही नुकसानदेह हो सकती है।
कर्क राशि (Cancer)
आपके प्रयास किसी प्रोजेक्ट को सफल बना सकते हैं। जीवनसाथी आपसे दिल की बात साझा कर सकता है। डॉक्टर, वकील और व्यापारी वर्ग को लाभ के योग हैं। घूमने-फिरने में खर्च संभव है।
सिंह राशि (Leo)
बच्चों की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। व्यापार ठीक चलेगा। घूमने का प्लान बन सकता है। छात्रों को पढ़ाई में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
कन्या राशि (Virgo)
वित्तीय विवादों से दूर रहें। सैलरी बढ़ाने या प्रमोशन के लिए प्रयास करने का अच्छा समय है। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी।
तुला राशि (Libra)
रुके हुए काम पूरे होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। यात्रा से लाभ संभव है। आर्थिक मामलों में सुधार होगा और शुभ समाचार मिल सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। यात्रा रोमांचक रहेगी। जिस पर भरोसा किया है, वह आपका साथ निभाएगा।
धनु राशि (Sagittarius)
पार्टनर से गलतफहमी दूर करने का सही समय है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। पुराने बकाया से राहत मिल सकती है। सैलरी बढ़ने की उम्मीद है।
मकर राशि (Capricorn)
सिक्योर इन्वेस्टमेंट फायदेमंद रहेगा। बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। बाहर से शुभ समाचार मिल सकता है। यात्रा की योजना बन सकती है।
कुंभ राशि (Aquarius)
यात्रा के योग बन रहे हैं। संपत्ति या धन लाभ के संकेत हैं। छात्रों का प्रदर्शन बेहतर रहेगा। घरेलू नुस्खे सेहत के लिए फायदेमंद रहेंगे।
मीन राशि (Pisces)
विवाद से दूर रहने में सफल रहेंगे। ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट पर विशेष ध्यान देना होगा। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ समय अच्छा बीतेगा।
