Aaj Ka Rashifal 9 March 2026: इन 4 राशियों के जीवन में आएंगे बड़े बदलाव, होगा धन आगमन
Aaj Ka Rashifal 9 March 2026: ग्रह-नक्षत्रों की चाल का असर सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार 9 मार्च 2026 को कई महत्वपूर्ण ग्रह स्थितियां बन रही हैं, जिनका प्रभाव करियर, धन, स्वास्थ्य और रिश्तों पर देखने को मिलेगा।

आज गुरु मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में और चंद्रमा तुला से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे कई राशियों के जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। वहीं सूर्य, बुध, मंगल और राहु कुंभ राशि में हैं, जबकि शुक्र और शनि मीन राशि में मौजूद हैं। ग्रहों का यह संयोग कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण तो कुछ के लिए लाभदायक साबित हो सकता है। ज्योतिष के अनुसार वृषभ, कन्या, तुला और मकर राशि के लोगों के लिए धन लाभ और प्रगति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल।
मेष राशि
आज का दिन थोड़ा सावधानी से बिताने की जरूरत है। चोट या किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। नकारात्मक परिस्थितियों से बचकर रहें। काली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा और लाल वस्तु अपने पास रखें।
वृषभ राशि
आज दांपत्य जीवन में सुधार देखने को मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और नौकरी या करियर में भी स्थिति अच्छी रहेगी। प्रेम, संतान और व्यापार के मामले में दिन अनुकूल रहेगा। हरी वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।
मिथुन राशि
आज शत्रुओं पर आपका दबदबा बना रहेगा, लेकिन मानसिक रूप से थोड़ी परेशानी महसूस हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और संतान से जुड़ी खबरें खुशी दे सकती हैं। व्यापार के लिहाज से दिन अच्छा है। शनि देव को प्रणाम करना शुभ रहेगा।
कर्क राशि
आज भावुकता में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। प्रेम संबंधों में तकरार हो सकती है। संतान की स्थिति मध्यम रह सकती है। व्यापार भी सामान्य रहेगा। लाल वस्तु पास रखना लाभदायक रहेगा।
सिंह राशि
गृह कलह के संकेत मिल सकते हैं, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लें। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। प्रेम और संतान का सहयोग मिलेगा और व्यापार में भी प्रगति के संकेत हैं। सूर्य को जल अर्पित करना शुभ रहेगा।
कन्या राशि
आज आपका पराक्रम रंग लाएगा और करियर में तरक्की के योग बन सकते हैं। रोजी-रोजगार में वृद्धि होगी। शत्रुओं पर आपका प्रभाव बना रहेगा। प्रेम, संतान और व्यापार के मामलों में दिन अच्छा रहेगा। शनि देव को प्रणाम करना लाभकारी होगा।
तुला राशि
आज धन आगमन के योग बन रहे हैं और परिवार में खुशियां बढ़ सकती हैं। हालांकि मन थोड़ा उदास रह सकता है। बोलते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। निवेश से फिलहाल बचना बेहतर रहेगा। प्रेम और व्यापार के मामले में दिन अच्छा रहेगा।
वृश्चिक राशि
आज आप सौम्यता और सकारात्मकता का परिचय देंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रह सकता है, लेकिन प्रेम और संतान का साथ मिलेगा। व्यापार के लिए समय अच्छा है। लाल वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।
धनु राशि
आज मन चिंतित रह सकता है और अनावश्यक खर्चे बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन प्रेम और संतान के मामलों में स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार सामान्य रहेगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
मकर राशि
आज आय के नए स्रोत बन सकते हैं और पुराने निवेश से भी लाभ मिलने के संकेत हैं। धन आगमन के योग हैं और परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार के मामलों में दिन अच्छा रहेगा। माता काली को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशि
आज कोर्ट-कचहरी या कानूनी मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। व्यापार में लाभ होगा, लेकिन मानसिक बेचैनी बनी रह सकती है। प्रेम और संतान के मामले में स्थिति मध्यम रहेगी। हरी वस्तु पास रखना लाभकारी रहेगा।
मीन राशि
आज परिस्थितियां आपके पक्ष में आती नजर आ रही हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा और प्रेम व संतान का सहयोग मिलेगा। व्यापार में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। लाल वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।
