Featuredराशिफल

Aaj Ka Rashifal 3 September 2025: इन 5 राशियों का बनेगा ‘डायमंड डे’, जानें आज का भाग्यफल

Aaj Ka Rashifal 3 September 2025: इन 5 राशियों का बनेगा ‘डायमंड डे’, जानें आज का भाग्यफल

Aaj Ka Rashifal Today: 3 सितंबर 2025 का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। जिन जातकों पर ग्रहों की विशेष कृपा रहेगी, उनके लिए यह दिन ‘डायमंड डे’ साबित हो सकता है। वहीं, कुछ राशियों को सतर्क रहकर अपने कार्य पूरे करने की जरूरत है। आइए जानते हैं आज का राशिफल—

मेष राशि (Aries Horoscope Today)

राजनीति से जुड़े जातकों को लाभ मिलेगा। विरोधी परास्त होंगे और उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक लाभ के योग हैं। संतान सुख की प्राप्ति संभव है। सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा। शिव उपासना में समय देना शुभ रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today)

कार्य समय पर पूर्ण करें और जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। संतान से विवाद संभव है। कार्यस्थल पर सहयोगियों का साथ मिलेगा। वाहन खरीदने की योजना पूरी हो सकती है। किसी ज्योतिर्लिंग के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)

मन विचलित रह सकता है। आय में वृद्धि होगी। महत्वपूर्ण दस्तावेज खोजने में समय व्यतीत होगा। कारोबार में सफलता के लिए योजनाबद्ध होकर कार्य करें, सफलता निश्चित है।

कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)

परिजनों की मदद से रुके कार्य पूरे होंगे। आर्थिक मामले सुलझेंगे। वाहन या मशीनरी खरीद सकते हैं। कर्मचारियों की अनियमितता से परेशानी संभव। संतान का व्यवहार मन को दुखी कर सकता है।

सिंह राशि (Leo Horoscope Today)

कारोबार विस्तार की योजना बन सकती है। मांगलिक कार्यों पर खर्च होगा। निजी संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है, धैर्य रखें।

कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)

व्यापार में आर्थिक तंगी की संभावना। व्यवहार में कठोरता से लोग दूरी बना सकते हैं। अध्ययन हेतु कर्ज लेने की स्थिति। शेयर बाजार और सट्टे से बचें। विश्वासघात की आशंका। शिव आराधना से मनोकामना पूर्ण होंगी।

तुला राशि (Libra Horoscope Today)

पारिवारिक माहौल आनंदमय रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। घर की सजावट पर खर्च होगा। नए वस्त्र व आभूषण प्राप्त होंगे। जीवनसाथी के व्यवहार में परिवर्तन से चिंता हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)

मनचाही सफलता से प्रसन्नता मिलेगी। प्रशासनिक, सेना या सुरक्षा क्षेत्र से जुड़े जातकों को लाभ होगा। मकान बदलने के योग हैं। भूमि संबंधी अनुबंध हो सकते हैं। व्यवसाय में लाभ मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)

कार्यस्थल पर अधिकारी प्रभावित होंगे। निंदक भी आपके समर्थक बनेंगे। पुराने विवादों से तनाव रहेगा। अनावश्यक चिंतन से बचें।

मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)

दिन विविध अनुभवों से भरा रहेगा। दोस्तों से सहायता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ यात्रा योग है। परिजनों से मनमुटाव संभव। नौकरी में स्थानांतरण के योग। प्रेम जीवन में नया मोड़ आएगा।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)

निजी संबंधों में विवाद से तनाव संभव। व्यापार में अपेक्षित लाभ मिलेगा लेकिन मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। सत्कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces Horoscope Today)

अध्ययन में सफलता के योग हैं। संतान विवाह को लेकर चिंता रहेगी। समय रहते कार्य पूरे करें। भाइयों से विवाद की स्थिति। क्रोध पर नियंत्रण रखें और शांति से काम लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version